Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सालों ने मिलकर अपने जीजा को जंगल में ले जाकर जमकर पीटा. सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर लाठी और पट्टे से पिटाई की. पिटाई से बचने के लिए जीजा भीख मांगता रहा, लेकिन सालों का दिल नहीं पसीजा.

Dausa Gangrape Case: राजस्थान के दौसा जिले में 28 वर्षीय हिंदू युवती से कथित गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और फर्जी पहचान बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों के साथ फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

Meerut Crime News: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुए चर्चित निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या की आरोपी मृतका की ननद ही निकली. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

India vs England ODI: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया. टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद मेहमान टीम ने इस दौरे पर आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है. टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.

C P Radhakrishnan: भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में 'द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स' पुस्तक का विमोचन किया. यह पुस्तक भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के भाषणों, व्याख्यानों और विचारों का संकलन है.

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत कार्गो शुल्क लगाने के अपने प्रस्ताव से पीछे हटने का ऐलान किया है. एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि अमेरिका हॉर्मुज स्ट्रेट का गार्जियन बनेगा और इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा के बदले शुल्क वसूलेगा.

Shyam Rajak On Aamir Khan: जेडीयू विधायक श्याम रजक ने आमिर खान का बचाव करते हुए उन्हें देशभक्त बताया. उन्होंने कहा कि आमिर खान की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. श्याम रजक ने कहा कि कोई यह बताए कि आमिर खान ने कब देश के खिलाफ काम किया है. उनकी फिल्मों में हमेशा देशभक्ति की झलक दिखाई देती है.

Yogi Adityanath Meet Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों के बीच यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश से जुड़े कई मसलों पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है.

Amitabh Thakur: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने अपना आवेदन राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा है. ट्रस्ट ने सोमवार को CEO पद के लिए निकाले वैकेंसी में अंतिम तारीख 18 जुलाई रखी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि इस पद के लिए 20 साल का प्रशासनिक अनुभव सहित 50 से 70 साल उम्र के बीच होना जरूरी है.

POJK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने 15 जुलाई 2026 को POJK के मुजफ्फराबाद तक मार्च का ऐलान किया है. JAAC ने पाकिस्तान सरकार को अल्टीमेटम दिया था, लेकिन जब उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया.