Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
गंभीर AQI, धुंध में छिपी इमारतें और घरों में कैद होने का अलर्ट; न्यूयॉर्क में फीफा फाइनल पर मंडराया खतरा
FIFA Final New York: रविवार को न्यूयॉर्क में फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल होना है, लेकिन उससे पहले ही वहां की हवाओं में जहर घुल गया है. न्यूयॉर्क में हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी तक जारी कर दी गई है.
एंडी बर्नहैम होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, लेबर पार्टी ने चुना अपना नेता, सोमवार को लेंगे शपथ
UK New Prime Minister Election: कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम को अपना नया नेता चुना है. एंडी को निर्विरोध रूप से पार्टी का नया नेता चुना गया है. अब वो ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनेंगे. बताया जा रहा है कि वो अगले सोमवार की दोपहर को कीर स्टारमर की जगह लेंगे.
हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है…, हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर लौटे सीएम योगी, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?
CM Yogi Jinnah Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को गुंडों को संरक्षण देने वाली और मुस्लिम परस्त करार दिया. सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले बिजनौर में कानून-व्यवस्था की बेहद ही खराब स्थिति थी. उस समय यहां अपराधियों और माफियाओं का दबदबा था.
नाराज नायक को मनाने पहुंचे नायक, बंद कमरे में की बातचीत, दतिया उपचुनाव के रण में अभिमन्यु बने अवधेश नायक
Datia by election Update: मुकेश नायक ने अवधेश नायक के साथ बंद कमरे में एक घंटे तक चर्चा की, जिसमें उन्होंने पार्टी का पक्ष रखा. चर्चा खत्म होने के बाद मुकेश नायक मीडिया के सामने आए और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि अवधेश नायक पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता हैं. उनके पाला बदलने की खबरें सरासर गलत हैं.
शिवसेना को अब श्रीराम का सहारा, संजय राउत ने दिया RSS चीफ को न्योता, क्या महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है?
Sanjay Raut Letter: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को एक लेटर लिखा है. जिसमें उन्होंने मोहन भागवत को आमंत्रित किया. लेटर के माध्यम से संजय राउत ने बताया कि 18 जुलाई को नागपुर में उनकी पार्टी 'रामरक्षा' कैंपेन चलाने जा रही है.
यूपी में एक ही जगह मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, नौकरी और उद्योग लगाने का मौका, 16 रोजगार एवं औद्योगिक केंद्र होंगे स्थापित
UP Employment Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार एक बड़ी परियोजना शुरू करने जा रही है. सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र यानी एसवीपीईआईजेड परियोजना के तहत प्रदेश में पहले चरण में 16 केंद्र स्थापित किए जाएंगे.
फिर AI बना विलेन! बेरोजगार होकर सब्जी बेचने को मजबूर यह सुपरस्टार
AI Jobs: चीन के मशहूर एक्टर शू पेंग (Xu Peng) अब बेरोजगार हो गए हैं. जो एक्टर कैमरे के सामने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर राज करता था, वो अब अपने गांव में सब्जियां बेच रहा है. शू पेंग की गिनती चीनी ड्रामा वर्ल्ड में एक बड़े एक्टर के रूप में होती है.
‘आपने देश की अंतरात्मा को जगा दिया…’, सोनम वांगचुक के आंदोलन को मिला थरूर और बॉलीवुड का साथ
Shashi Tharoor On Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल बुधवार को 18वें दिन भी जारी रही. उनके आंदोलन को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपना समर्थन दिया है. उन्होंने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की भावुक अपील की.
मोहन भागवत की मौजूदगी में दिल्ली में जुटेंगी उत्तर भारत की महिला प्रतिनिधि, 23-24 जुलाई को विश्व मांगल्य सभा की बैठक
Vishva Mangalya Sabha: विश्व मांगल्य सभा की उत्तर भारत प्रबोधन बैठक 23 और 24 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी. चाणक्यपुरी स्थित विश्व युवक केंद्र में होने वाली इस बैठक में उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से करीब 280 महिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
अमेरिकी आपराधिक केस खारिज कराने के लिए कोई सौदा नहीं हुआ: गौतम अडानी ने शपथ लेकर किया इनकार
Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने शपथ लेकर कहा है कि अमेरिकी न्याय विभाग के आपराधिक केस को खारिज करने के फैसले के पीछे किसी भी तरह का समझौता या सौदा नहीं था. गौतम अडानी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है.







