Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता




भारत एक्सप्रेस


बिहार में SIR को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब एनडीए की सहयोगी पार्टी टीडीपी ने भी इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में जल विवादों के समाधान के लिए संयुक्त समिति बनाने और श्रीसैलम परियोजना के रखरखाव समेत कई मुद्दों पर सहमति जताई.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर 'कलाम को सलाम' राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा.

15 जुलाई को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन का ऐतिहासिक मिशन पूरा कर सकुशल धरती पर लौटे. मंत्रिमंडल ने इस उपलब्धि पर शुभांशु शुक्ला, ISRO और वैज्ञानिक की टीम को बधाई दी.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच बंकाचेरला परियोजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. तेलंगाना सरकार ने परियोजना की वैधता और मंजूरी को लेकर सवाल उठाए हैं. केंद्र ने समाधान के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है.

21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत होने के पूरे आसार है. हंगामा के घेरे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय रह सकता हैं.

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 'ज्ञान भारतम्' बैठक में कहा कि पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

AIIMS भुवनेश्वर के बर्न यूनिट में भर्ती छात्रा से राष्ट्रपति मुर्मू ने मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली. यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कार्रवाई न होने से दुखी छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की थी.

दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास कार्यों के लिए ₹4915 करोड़ की स्वीकृति का अनुरोध किया. उन्होंने अर्धकुंभ और नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए विशेष आर्थिक सहायता की मांग रखी.

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने बीकेसी-ठाणे 21 किमी समुद्री सुरंग और 310 किमी पुल निर्माण पूरा किया. जापानी E10 शिंकानसेन ट्रेनें भारत-जापान साझेदारी में जल्द शुरू होंगी. निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी..