Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में लश्कर-ए-तैयबा के 'जंगल मंगल कैंप' की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आतंकियों को हथियार और फिदायीन हमलों की ट्रेनिंग दी जा रही है.

भारतीय सेना ने रूस से अत्याधुनिक Igla-S शोल्डर-फायर्ड मिसाइलों की एक नई खेप प्राप्त की है, जिससे वायु सुरक्षा क्षमता को मजबूती मिलेगी. यह मिसाइलें हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट और ड्रोन जैसे लक्ष्यों को भेदने में सक्षम हैं.

विकसित भारत विजन के तहत NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने मानसून से पहले जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की और पुराना किला रोड क्षेत्र में 5 लाख लीटर क्षमता वाले समप का शिलान्यास किया.

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े दो जासूसों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये दोनों भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान के साथ साझा कर रहे थे. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

CBI ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात MES के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर को ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से नकद ₹8 लाख, बैंक खातों में ₹63 लाख और संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए.

डीआरडीओ ने मध्यप्रदेश के श्योपुर में स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया. यह एयरशिप 17 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंची और इसमें कई उन्नत तकनीकों का परीक्षण किया गया.

श्रीनगर संडे मार्केट ग्रेनेड हमले मामले में एनआईए ने ISIS/ISJK से जुड़े तीन आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. हमले में एक महिला की मौत और कई घायल हुए थे.

Pakistani Girl Married Indian Boy: पता चला है कि सीआरपीएफ के जवान मुनिर अहमद ने जानबूझकर विवाह की जानकारी छुपाई और अपनी पाकिस्तानी पत्नी को भारत में रहने में मदद की, जबकि उसका वीज़ा वैध नहीं था.

News of Executive Director of IMF: डॉ. कृष्णमूर्ति, जो पहले भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं, को हाल ही में IMF में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया था.

BSF caught a Pakistani Ranger: BSF ने आज राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फोर्ट अब्बास के सामने एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि वो लाइन क्रॉस कर रहा था. पूछताछ जारी..