Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. सरकार परमाणु ऊर्जा, उच्च शिक्षा और कॉरपोरेट सुधार से जुड़े विधेयक पेश करेगी. वहीं विपक्ष SIR, दिल्ली ब्लास्ट और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है.

Balrampur Teacher Beating: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्राथमिक स्कूल के शिक्षक द्वारा 7 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई की घटना ने पूरे इलाके में गुस्सा फैला दिया है. बच्चे की आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं है जिसके बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है.

Delhi Fire Incident: दिल्ली के तिगरी एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार शाम चार मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग से तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Chaitanyanand Case: छात्राओं से यौन शोषण मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी श्वेता, भावना और काजल को 20-20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी. चैतन्यानंद सरस्वती फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.

Airbus A320 Software Update: एयरबस A320 फैमिली के विमानों में जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट की वजह से दुनिया भर में फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं. करीब 6000 जेट्स को तुरंत अपडेट करना होगा.

WPL 2026 Schedule: BCCI ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल छुट्टी के दिन नहीं बल्कि गुरुवार को होगा. 28 दिनों तक चलने वाले इस सीजन में कुल 22 मैच होंगे, जिनमें नवी मुंबई और वडोदरा मेजबानी करेंगे.

Raipur DGP-IGP Conference: रायपुर में 60वें अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन का दूसरा दिन शुरू हुआ. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में राष्ट्रीय सुरक्षा, नक्सलवाद, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा पर गहन चर्चा हुई.

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आ रहे हैं. यह 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें पीएम मोदी और पुतिन रक्षा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस दौरे में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

Nava Raipur DGP IG Conference: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में चल रही तीन दिवसीय DGP–IG कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी छह सत्रों में शामिल होंगे. पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा और नक्सलवाद पर चर्चा हुई, जबकि दूसरे दिन पुलिसिंग के आधुनिक मॉडल, AI आधारित सुरक्षा और ड्रोन तकनीक पर रणनीति बनाई जाएगी.

Airbus A320 Technical Gglitch: एयरबस A320 विमानों में तकनीकी खामी मिलने के बाद इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें प्रभावित हुईं. फ्रांस की कंपनी एयरबस ने चेतावनी दी है कि सूरज की तेज किरणें फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के डेटा को खराब कर सकती हैं.

Latest