Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. पुणे की अजिंक्य डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा है. खेल के मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले रोहित अब 'डॉक्टर रोहित शर्मा' बन गए हैं.

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए हैं. महज 2 दिनों में 65 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर यह साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. फैंस के बीच सनी पाजी का ऐसा जादू है कि लोग ट्रैक्टरों में भरकर सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं.

रोहतास ग्रुप द्वारा हजारों निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़पने के मामले में ईडी ने शिकंजा कस दिया है. जांच में सामने आया कि प्रमोटरों ने लुभावनी स्कीमों के जरिए पैसा इकट्ठा कर उसे बेनामी संपत्तियों और अन्य कंपनियों में डायवर्ट किया. ताजा कार्रवाई में 77 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है.

बिहार के भागलपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. कांझिया गांव में एक मामूली विवाद के बाद दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली. सुमित नामक युवक ने अपने साथी शिवराज के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के वक्त मृतक के पिता कुछ ही दूरी पर खड़े थे.

इंजीनियरिंग के सपनों को नई उड़ान देने वाली परीक्षा JEE Main 2026 शुरू होने वाली है. लाखों छात्रों की नज़र अब संभावित कटऑफ पर है. विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ते कॉम्पिटिशन की वजह से इस बार क्वालीफाइंग स्कोर ऊपर जा सकता है.

सराफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई. 24 कैरेट गोल्ड ₹1.57 लाख के पार निकल गया है, वहीं चांदी भी ₹3.40 लाख प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. एक्सपर्ट्स के अनुसार सुरक्षित निवेश की बढ़ती होड़ कीमतों को और ऊपर ले जा सकती है.

18 जनवरी को मुंबई के ओशिवारा में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने KRK को हिरासत में लिया है. पूछताछ में केआरके ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की बात मानी है, लेकिन उनकी 'हादसे' वाली दलील ने पुलिस को भी चकरा दिया है.

आज 24 जनवरी 2026, शनिवार का दिन है. शनि देव की विशेष कृपा और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से आज कुछ राशियों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है, तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी. पढ़ें अपना आज का राशिफल.

आज 24 जनवरी 2026 को माघ मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. शनिवार और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के मेल से आज का दिन निवेश और धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है. शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त का समय नोट कर लें.

पहाड़ों की रानी शिमला में लंबे इंतजार के बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. रिज मैदान और कुफरी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. जहां एक ओर सैलानी इस नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बंद सड़कें और महंगे होटल उनके लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं.