Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है. दिल्ली, यूपी और एमपी के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में मामूली उछाल आया है, जबकि चांदी की कीमतों में ₹3,000 प्रति किलो की बड़ी तेजी देखी गई है. निवेश और खरीदारी से पहले आज के ताजा रेट जरूर जान लें.

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी भरा वॉइस मैसेज मिला है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगी गई है. मैसेज में साफ कहा गया है कि अगर एक हफ्ते में पैसे नहीं दिए, तो अंजाम बुरा होगा. फिलहाल मोहाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच के लिए इंदौर पहुंची टीम इंडिया भक्ति के रंग में डूबी नजर आई. 'किंग' कोहली और कुलदीप यादव ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. हालांकि, इंदौर का होलकर स्टेडियम कोहली के लिए अब तक अनलकी रहा है, जहां उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है.

फरहान अख्तर की 'डॉन 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद मेकर्स फिर से शाहरुख खान के पास पहुंचे हैं. शाहरुख वापसी के लिए तो तैयार हैं, लेकिन उन्होंने 'जवान' फेम डायरेक्टर एटली को फिल्म से जोड़ने की शर्त रख दी है.

दुर्ग जिले के 25 जागरूक लोगों ने अपनी देह दान करने का संकल्प लेकर एक नई प्रेरणा दी है. इसमें महिलाओं की भारी भागीदारी ने समाज को संदेश दिया है कि सेवा के लिए संवेदना और वैज्ञानिक सोच जरूरी है.

संगम की रेती पर इस बार 'गूगल गोल्डन बाबा' के चर्चे हर तरफ हैं. 5 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषणों से लदे बाबा ने संकल्प लिया है कि जब तक योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नहीं बनते, वे नंगे पैर ही रहेंगे.

एशिया की सबसे अमीर महानगरपालिका, BMC, पिछले 4 साल से बिना पार्षदों के चल रही थी. कोर्ट के चक्कर और सियासी खींचतान ने मुंबईकरों का इंतज़ार बढ़ा दिया. यहाँ उन तीन मुख्य कारणों का विश्लेषण है जिन्होंने देश की आर्थिक राजधानी के स्थानीय चुनाव को रोक कर रखा था.

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कंबोडिया भेजकर युवाओं से जबरन साइबर फ्रॉड कराने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है. नौकरी के नाम पर फंसे वसीम ने बताया कि कैसे वहां चीनी और पाकिस्तानी लोग भारतीयों को बंधक बनाकर प्रताड़ित करते हैं.

खगड़िया के जंगली टोला में एक दामाद की उसके ससुराल में ही हत्या कर दी गई. 22 वर्षीय टोनिश यादव की शादी को अभी एक महीना ही हुआ था. आरोप है कि पत्नी के अपने जीजा के साथ अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर टोनिश को रास्ते से हटा दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे से पहले उज्जैन में बाबा महाकाल और नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन किए. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, और रविवार को होलकर स्टेडियम के 'बैटिंग पैराडाइज' पर खिताबी जंग होगी.