Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


अगर आपका मन अशांत रहता है या छोटी बातों पर तनाव होता है, तो आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र में मोती को चंद्रमा का रत्न माना गया है, जो न केवल मन को शांत करता है बल्कि मेष, कर्क जैसी राशियों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार भी खोलता है.

अग्निवीरों के पहले बैच के रिटायरमेंट से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय अब CAPF में अग्निवीरों के लिए 50% आरक्षण और फिजिकल टेस्ट में छूट की तैयारी कर रहा है. जानें क्या है सरकार का 'मेगा एडजस्टमेंट प्लान'.

अदानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदानी पोर्ट्स ने दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी के नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 21% की वृद्धि देखी गई है. बेहतर परिचालन दक्षता और अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों के मजबूत योगदान के चलते कंपनी ने अपने पूरे साल के EBITDA लक्ष्य (Guidance) को भी बढ़ा दिया है.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छा गया है. दोपहर 12:12 बजे की टाइमिंग को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह 'अटेंशन इंजीनियरिंग' और 'न्यूमरोलॉजी' का एक अनोखा संगम है, जो फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी है.

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में सुनामी जैसी तेजी. सेंसेक्स 3647 अंक उछलकर 85,314 के पार, रुपया भी हुआ मजबूत. जानें मार्केट की इस तूफानी रिकवरी की पूरी इनसाइड स्टोरी.

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के संकेतों के बीच चांदी ₹21,000 से ज्यादा उछलकर ₹2.57 लाख के पार पहुंच गई.

15 फरवरी 2026 को कोलंबो में होने वाले भारत-पाक मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पाकिस्तान सरकार के बायकॉट वाले बयान के बीच PCB की चुप्पी ने ICC को मुश्किल में डाल दिया है. वहीं, टीम इंडिया नियमों के मुताबिक मैदान पर उतरकर 'फोरफिट' के जरिए जीत हासिल करने की तैयारी में है.

रियलिटी शो 'द 50' अब अखाड़े में तब्दील हो चुका है. रजत दलाल द्वारा दिग्विजय राठी के साथ की गई हिंसा पर कशिश कपूर का बड़ा बयान सामने आया है. कशिश ने न केवल रजत के व्यवहार को अवैध बताया, बल्कि यह भी कहा कि चैनल सिर्फ कलेश और टीआरपी के लिए ऐसी चीजों को बढ़ावा दे रहा है.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब के हवाले से डोकलाम में चीनी घुसपैठ का दावा किया. गृह मंत्री अमित शाह ने इसे असत्यापित बताते हुए राहुल गांधी को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया. 71 पन्नों के इस बजट को पढ़ने में उन्हें महज 84 मिनट लगे, जो उनके 2020 के 162 मिनट के रिकॉर्ड से काफी कम है. देखिए साल 2019 से अब तक उनके बजट भाषणों की पूरी टाइमलाइन.

Latest