Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर सर्राफा बाजार पर भी दिखने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के बावजूद भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और 24 कैरेट सोना ₹1,42,220 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इसके विपरीत चांदी में ₹2,500 प्रति किलो का भारी उछाल आया है.

लद्दाख के अधिकारों के लिए जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन को 18 दिन हो गए हैं. उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है. इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स उनके समर्थन में आ रहे हैं.

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े और अनोखे इंतजाम देखने को मिले. यात्रा में शामिल हाथियों के पैरों को जंजीरों से बांधा गया था और संकरे खड़िया पोल इलाके में पहुंचते ही पुलिस ने सड़क को खाली करा दिया.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है. इसे देखते हुए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजल और हवाई ईंधन के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में भारी बढ़ोतरी कर दी है.

12वीं शताब्दी से चली आ रही ऐतिहासिक जगन्नाथ पुरी रथयात्रा आज से शुरू हो रही है. इस महापर्व में शामिल होने के लिए करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने की उम्मीद है. सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 12 हजार जवान तैनात किए गए हैं, वहीं रेलवे 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है.

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने ट्वीट कर इस पावन पर्व को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अटूट आस्था का प्रतीक बताया और महाप्रभु से देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

ओडिशा के पुरी की तर्ज पर दिल्ली-एनसीआर में भी भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के कई भव्य मंदिर हैं. रथ यात्रा के पावन अवसर पर यदि आप पुरी नहीं जा सके, तो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के इन प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर हुबहू वैसा ही दिव्य अनुभव और मानसिक शांति पा सकते हैं.

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी में बिजली और जनरेटर फेल होने से लिफ्ट बीच में अटक गई. लिफ्ट के अंदर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग करीब 15 मिनट तक फंसे रहे. स्थानीय लोगों और गार्ड्स ने भारी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.

NEET UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने फीस रिफंड को लेकर एक बेहद जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है. NTA ने बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. जिन छात्रों ने 3 मई को आयोजित हुई रद्द परीक्षा दी थी, वे अब इस तारीख तक अपनी डिटेल्स भरकर फीस वापस पा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला वैवाहिक विवाद सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के 5 साल बाद भी उसके पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए. शक होने पर जब वह पति को डॉक्टर के पास ले गई, तो उसने स्पर्म सैंपल देने से भी मना कर दिया, जिसके बाद यह मामला थाने पहुंच गया.