Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


पंजाब क्रिकेट के समर्पित खिलाड़ी और पूर्व आईपीएल गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल अब हमारे बीच नहीं रहे. चंडीगढ़ में अंतिम सांस लेने वाले गिल वर्तमान में पंजाब सीनियर चयन समिति के सदस्य थे. उनके निधन से खेल जगत में गमगीन माहौल है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का पोस्टर और रिलीज डेट शेयर कर दी है. मुंबई के कामा अस्पताल पर हुए आतंकी हमलों की वीरता पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीन अन्य बड़ी फिल्मों से टकराने वाली है.

बेगूसराय के राजकीय मध्य विद्यालय जहानपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. क्लासरूम में रखी लोहे की भारी ग्रिल गिरने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हेडमास्टर को बंधक बनाकर सड़क जाम कर दिया है.

समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद हाजी खलील ने 70 साल की उम्र में अपनी ही स्कूल की एक 20 वर्षीय पूर्व छात्रा से चौथा निकाह किया है. इस विवाह के बाद उनकी दूसरी पत्नी और बच्चों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया है. पत्नी का आरोप है कि निकाह के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया है और नेता जी अपनी 50 करोड़ की संपत्ति चौथी पत्नी के नाम करने की तैयारी में हैं.

बीते कुछ दिनों की सुस्ती के बाद गोल्ड और सिल्वर रेट्स अचानक से उछल पड़े हैं. जहां चांदी ₹2.52 लाख के करीब पहुंच गई है, वहीं सोना भी ₹1.52 लाख के पार निकल गया है. हालांकि, लाइफटाइम हाई से अब भी कीमतें काफी कम हैं.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के जश्न के बीच बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अनुपम खेर के सिर पर बाल आने की तुलना टीएमसी की सत्ता में वापसी से कर दी. जानिए इस पर अनुपम खेर ने क्या कहा.

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में नीतीश राणा का विकेट चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि बेल्स पहले ही गिर चुकी थीं, जिससे ये डेड बॉल होनी चाहिए थी. आइए विस्तार से जानते हैं कि उस शाम अरुण जेटली स्टेडियम में असल में क्या हुआ था.

पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में बीजेपी ने नक्सलवाद की जन्मभूमि 'नक्सलबाड़ी' पर अपना परचम लहरा दिया है. आनंदमय बर्मन की भारी लीड ने साबित कर दिया है कि अमित शाह का नक्सल मुक्त भारत का संकल्प और चांदीपुर की हुंकार मतदाताओं के दिल तक पहुँची है.

राजनीति के 'सुपर मंडे' में आज पांच राज्यों के नतीजे आ रहे हैं. इस बार सबकी नजरें थलपति विजय पर हैं जो पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली से बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं कमल हासन और सायोनी घोष जैसे सितारे इस बार मैदान के बाहर से अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

दिल्ली में मौसम के बिगड़े मिजाज और विजिबिलिटी कम होने की वजह से हवाई यातायात ठप हो गया. ऐसे में लखनऊ एयरपोर्ट ने मोर्चा संभाला और बिना अपने नियमित ट्रैफिक को प्रभावित किए, 15 डायवर्टेड विमानों और हजारों यात्रियों को सुरक्षित ठिकाना दिया.