Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


नीट परीक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा यू-टर्न लिया है. पेपर लीक विवाद के बाद अब अगले साल से नीट यूजी परीक्षा कंप्यूटर पर होगी. वहीं, 21 जून को होने वाले री-एग्जाम के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

इंस्टाग्राम लवर्स के लिए बड़ी खबर! मेटा ने पेश किया है 'Instants' फीचर, जो आपके फोटो शेयरिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा. बिना फिल्टर और बिना एडिटिंग के सीधे इनबॉक्स से फोटो भेजें, जो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएगी.

नीट यूजी 2026 परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट! एनटीए ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है. राजस्थान के सीकर से जुड़े पेपर लीक मामले के बाद अब सीबीआई जांच के बीच नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जा रही है.

रायपुर में हुए RCB और KKR के मैच में शहनाज गिल का ग्लैमर छाया रहा. लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा शहनाज और क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल की नजदीकियों को लेकर हो रही है. क्या वाकई इनके बीच कुछ पक रहा है या यह सिर्फ फैंस का अंदाजा है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट.

बड़े दावे और भारी शोर-शराबे के बीच रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म 'मेरा लयारी' का बॉक्स ऑफिस पर बेहद शर्मनाक अंजाम हुआ है. फिल्म ने पहले दिन देशभर में महज 22 टिकटें बेचीं, जिसके बाद कई सिनेमाघरों ने इसके शो कैंसिल कर दिए. जानिए आखिर क्यों आयशा उमर और दनानीर मुबीन जैसे बड़े नाम भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाए.

ब्यावर में नगर परिषद की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई एक बार फिर विवादों में है. सेंट पॉल्स स्कूल के पास स्थित बोहरा समाज के कब्रिस्तान में सालों पुराने निर्माण को ढहाए जाने के बाद तनाव फैल गया. सदर को हिरासत में लिए जाने के बाद मुस्लिम समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हुए. उनकी अंतिम यात्रा में सपा और भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा रहा. इस दौरान ससुर अरविंद सिंह बिष्ट द्वारा मुखाग्नि दिए जाने का फैसला चर्चा का विषय बना रहा.

सरकार द्वारा आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी के बाद सर्राफा बाजार में हाहाकार मचा है. बुधवार को रिकॉर्ड तेजी के बाद आज कीमतों में मामूली सुधार जरूर दिखा, लेकिन विदेशी संकट और कमजोर रुपये के चलते सोना और चांदी अब भी आम आदमी की पहुंच से दूर नजर आ रहे हैं.

हिंगना तहसील के सालईमेंढा तालाब में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. नाइट ड्यूटी खत्म कर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवक गहरे पानी की चपेट में आ गए. दोस्तों के सामने ही दोनों ने दम तोड़ दिया.

देशभर में नीट परीक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच तमिलनाडु के सीएम विजय ने इस सिस्टम को बंद करने की मांग की है. पेपर लीक और धांधली की खबरों के बाद छात्रों का भविष्य अधर में है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है.