Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


भारत में पेपर लीक को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अब पाकिस्तान और बांग्लादेश की परीक्षा प्रणालियों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पाकिस्तान में कैंब्रिज इंटरनेशनल की एएस-लेवल परीक्षा का पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया है, जबकि बांग्लादेश में सोशल मीडिया पर पर्चे बिक रहे हैं.

पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही सोने और चांदी की कीमतों में आज थोड़ी नरमी देखने को मिली है. वैश्विक बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सुधरने से निवेशकों का डर कम हुआ है, जिससे सोने-चांदी के दाम नीचे आए हैं. हालांकि, शादियों के सीजन को देखते हुए जानकार अभी लंबी मंदी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं.

अडानी पोर्ट्स (APSEZ) ने कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स की कंपनी जयपी फर्टिलाइजर्स को 1,500 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौता किया है. इस अधिग्रहण से अडानी ग्रुप को कानपुर फर्टिलाइजर्स की 243 एकड़ इंडस्ट्रियल जमीन का मालिकाना हक मिलेगा.

आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब जोड़ी यानी एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के रास्ते अब अलग हो सकते हैं. क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों के ट्रांसफर और मैनेजमेंट के कुछ फैसलों पर मतभेद के चलते धोनी सीएसके का साथ छोड़ सकते हैं. फैंस के लिए यह एक बेहद भावुक करने वाली खबर है.

कार एक्सीडेंट के दर्दनाक अनुभव से गुजर रहे यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनके परिवार का विवाद गहरा गया है. अनुराग ने दावा किया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पिता ने उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया. साथ ही उन्होंने एक्सीडेंट के बाद बिस्तर पर गुजारे अपने सबसे मुश्किल दिनों का दर्द भी बयां किया है.

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ कच्छाधारी गिरोह के डकैतों ने दीवार फांदकर एक घर में प्रवेश किया और करीब 3 घंटे तक उत्पाद मचाया. खाना मांगने पर जब उन्हें पता चला कि घर में मुर्गा बना है, तो वे भड़क गए और लोहे की रॉड से पूरे परिवार व एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर लाखों के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए.

टेक दिग्गज मेटा (Meta) ने वैश्विक स्तर पर अपने 10% वर्कफोर्स यानी करीब 8,000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. कंपनी मंदी के कारण नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाने के लिए संगठन का पुनर्गठन कर रही है. इस योजना के तहत 7,000 अन्य कर्मचारियों को एआई-केंद्रित भूमिकाओं में ट्रांसफर भी किया जाएगा.

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज बड़ी राहत की खबर है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह के कारोबार में सोने और चांदी के दाम तेजी से नीचे गिरे हैं. 24 कैरेट सोने का भाव जहां 510 रुपये टूटकर ₹1,58,570 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी भी ₹1253 की गिरावट के साथ ₹2,68,866 प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है.

बिहार के बेतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मित्र चौक पर रहने वाले एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया. आग इतनी भयानक थी कि घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और नगदी जलकर राख हो गए.

नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ अकेले खड़े होने वाले राजस्थान के सीकर के जांबाज व्हिसलब्लोअर शशिकांत सुथार इन दिनों सुर्खियों में हैं. परीक्षा के दिन ही संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगते ही उन्होंने रातभर जागकर वॉट्सऐप चैट और डिजिटल सबूत इकट्ठा किए, जिसके बाद हरकत में आई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशव्यापी जांच तेज कर दी.