Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 48 टीमों के इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में इस बार कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. जहां चार बार की चैंपियन इटली लगातार तीसरी बार क्वालिफाई नहीं कर पाई है

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है. दो साल पहले एक सिजेरियन डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु को सर्जिकल कट लग गया था. इस मामले में बाल संरक्षण आयोग के दखल के बाद अब डॉ. संगीता पाटीदार, डॉ. रजत पाटीदार, डॉ. मीना वर्मा और डॉ. सिद्धार्थ शिंदे पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही इनकी वेतन वृद्धि रोकने के भी आदेश दिए गए हैं.

ताजनगरी आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप के बीच सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. आगरा कैंट स्टेशन के पास जब नगर निगम की गाड़ी सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही थी, तब स्कूली बच्चे तपती दोपहर को भूलकर ठंडी बौछार के नीचे मस्ती करते नजर आए.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को जहां सोना करीब 1.5% टूटा, वहीं चांदी में 4% से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखने को मिली. विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है.

राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र (NRCL) मुशहरी ने लीची की तीन नई किस्में गंडकी संपदा, गंडकी योगिता और गंडकी लालिमा विकसित की हैं. देर से पकने और मोटे छिलके वाली इन किस्मों से अब जुलाई के मध्य तक ताजी लीची का स्वाद लिया जा सकेगा, जिससे किसानों की कमाई बढ़ेगी.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने कार्रवाई तेज करते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द करने के बाद अब 21 जून को दोबारा एग्जाम कराने का फैसला किया है.

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार्दिक 22 मई को माहिका शर्मा से शादी करने जा रहे हैं. इस वायरल दावे के पीछे की वजह ने सबको हैरान कर दिया है.

एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबर के बीच सोशल मीडिया पर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. बिना किसी सबूत या वजह के यूजर्स मौनी की बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें इस रिश्ते के टूटने का जिम्मेदार बता रहे हैं.

आज देश भर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रख रही हैं. इस साल यह व्रत बेहद खास है क्योंकि आज शनिश्चरी अमावस्या और शनि जयंती का महासंयोग भी बन रहा है. जानिए बरगद पेड़ की पूजा का सही समय और तरीका.

सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी! पिछले कुछ दिनों से आसमान छू रहे सोने और चांदी के दाम अचानक धड़ाम हो गए हैं. चांदी दो दिन में ₹26,000 से ज्यादा टूट चुकी है, जबकि सोना भी ₹1.58 लाख के स्तर पर आ गया है.