Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘Cockroach Janta Party’ पर चला सरकार का डंडा! 6 दिन में बटोरे करोड़ों फॉलोअर्स, अब X अकाउंट हुआ भारत में बैन

सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच तहलका मचाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का एक्स अकाउंट कानूनी शिकायत के बाद भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. CJI सूर्यकांत के कथित बयान के विरोध में बनी इस वर्चुअल पार्टी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया था.

CJP X Account Ban: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से तहलका मचाने वाली ‘Cockroach Janta Party’ (CJP) को लेकर एक बड़ी खबर आई है. महज 6 दिनों में लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली इस वर्चुअल राजनीतिक पार्टी का एक्स (Twitter) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. एक्स मैनेजमेंट का कहना है कि उन्होंने यह कार्रवाई भारत के स्थानीय नियमों, किसी अदालती आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर की है. इस बात की जानकारी खुद पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है.

इंस्टाग्राम पर बीजेपी को पछाड़ा

इस अनोखी पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ 6 दिनों के भीतर इसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का आंकड़ा 1.26 करोड़ के पार पहुंच गया. तुलना के लिए बता दें कि देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के इंस्टाग्राम पर 87 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि कांग्रेस के 1.33 करोड़ हैं. यानी CJP ने देखते ही देखते बीजेपी को पीछे छोड़ दिया और कांग्रेस के बिल्कुल करीब पहुंच गई. वहीं, एक्स पर बैन होने से पहले दोपहर तक इसके करीब 1 लाख 93 हजार फॉलोअर्स हो चुके थे.

Cockroach Janta Party, CJP, Instagram

कैसे हुआ इस पार्टी का जन्म?

इस पूरी कहानी की शुरुआत 15 मई को हुई थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ से कर दी थी. हालांकि अगले ही दिन CJI ने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

लेकिन तब तक सोशल मीडिया की ‘Gen Z’ और युवा जनता एक्टिव हो चुकी थी. इसके फाउंडर अभिजीत दीपके जो अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं और पहले AAP की सोशल मीडिया टीम में भी रह चुके हैं, उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट डाली. उन्होंने पूछा कि ‘अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा?’ बस, युवाओं के शानदार रिस्पॉन्स आए और मजाक-मजाक में जन्म हो गया ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का. पार्टी का मोटो रखा गया- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी.’

ये भी पढ़ें- 4 दिन और 9 मिलियन फॉलोअर्स, ‘कॉकरोच पार्टी’ ने इंस्टाग्राम पर देश की बड़ी पार्टियों को पछाड़ा?

सदस्यता के लिए 4 मजेदार शर्तें और मैनिफेस्टो

इस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए युवाओं के सामने 4 शर्तें रखी गई थीं:

  • आपका बेरोजगार होना जरूरी है.
  • आप बेहद आलसी होने चाहिए.
  • आपको ऑनलाइन रहने की गंभीर लत हो.
  • सोशल मीडिया पर प्रोफेशनली अपनी भड़ास निकालने का हुनर आता हो.

भले ही यह पार्टी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं का गुस्सा और सटायर दिखाने के लिए बनी हो लेकिन इसका मैनिफेस्टो काफी चर्चा बटोर रहा है.

असके अलावा पार्टी ने 5 बड़े वादे किए हैं:

  • रिटायरमेंट के बाद किसी भी चीफ जस्टिस को राज्यसभा का टिकट या कोई सरकारी रिवॉर्ड नहीं मिलेगा.
  • अगर किसी का सही वोट वोटर लिस्ट से डिलीट हुआ, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को सीधे UAPA के तहत जेल भेजा जाएगा.
  • महिलाओं के लिए संसद और कैबिनेट में सीधे 50% आरक्षण होगा, सीटों की संख्या बढ़ाए बिना.
  • बड़े कॉर्पोरेट घरानों के मीडिया घरानों के लाइसेंस रद्द होंगे ताकि स्वतंत्र पत्रकारिता हो सके और बड़े एंकरों के बैंक खातों की जांच होगी.
  • पाला बदलने वाले दलबदलू नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने और कोई भी सरकारी पद लेने पर पूरी तरह पाबंदी होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital