Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


माउंट आबू की वादियों में इन दिनों भालुओं का आतंक और आपसी संघर्ष बढ़ता जा रहा है. हालिया वायरल वीडियो में दो विशालकाय भालू देलवाड़ा रोड पर एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करते दिखे. वन्यजीवों की इस जंग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत पैदा कर दी है.

लगातार गिरावट के बाद आज सर्राफा बाजार खुलते ही सोना और चांदी की चमक बढ़ गई है. सोने के दाम में जहाँ ₹260 तक की तेजी आई है, वहीं चांदी ₹1300 प्रति किलो महंगी हो गई है. शादियों के सीजन से पहले कीमतों में इस बदलाव ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है.

मई की शुरुआत से पहले बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और हॉलीवुड की फिल्म 'माइकल' के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. 'धुरंधर 2' जहां रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं 'माइकल' ग्लोबल मार्केट में 2000 करोड़ पार कर चुकी है.

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा देने वाले 17.88 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज रिजल्ट जारी हो सकता है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा SMS, उमंग ऐप और डिजीलॉकर के जरिए भी अपनी मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं.

इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई 2 मई को टीम इंडिया का ऐलान करेगा. पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को होने वाले पहले मैच से लेकर लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने तक, यहाँ पढ़ें विमेन इन ब्लू का पूरा कार्यक्रम.

भागदौड़ भरी जिंदगी में रोज बाल धोना संभव नहीं है, लेकिन ऑयली स्कैल्प लुक खराब कर देती है. इस लेख में जानें कैसे टेलकम पाउडर, सही हेयरस्टाइल और नींबू के इस्तेमाल से आप बिना धोए भी बालों को फ्रेश और बाउंस रख सकते हैं.

बंगाल चुनाव के आखिरी दौर में सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर 'नकली अंगुलियों' से वोटिंग का दावा कर सनसनी फैला दी है. इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के बीच महुआ मोइत्रा ने भी भाजपा और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया है.

जालोर के मोरसीम गांव में लुम्भाजी पुरोहित के घर शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ननिहाल आई 20 साल की युवती दिपू की डांस करते समय मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महज 4 महीने पहले ही दिपू की शादी हुई थी.

सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है. MCX पर चांदी ₹7000 प्रति किलो से ज्यादा गिरकर ₹2.40 लाख पर आ गई है, वहीं सोना भी ₹2500 की गिरावट के साथ ₹1.49 लाख के स्तर पर है. डॉलर की मजबूती और मिडिल ईस्ट से आ रही खबरों ने बाज़ार का मूड बदल दिया है.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के नतीजे जारी कर रहा है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.