Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital


पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

भारत एक्सप्रेस


कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) और डिप्टी CM शिवकुमार (Deputy CM DK Shivakumar) के बीच ढाई–ढाई साल के फार्मूले को लेकर खींचतान तेज हो गई है. दोनों के गुटों में खुले संघर्ष से कांग्रेस (Congress) की छवि प्रभावित हो रही है, जबकि बीजेपी (BJP) इस स्थिति को अपने लिए फायदेमंद मान रही है. हाईकमान स्थिति संभालने के लिए दोनों नेताओं को दिल्ली बुला सकता है.

Hong Kong Fire: हांगकांग के (Hong Kong Fire) वांग फुक कोर्ट (Wang Fuk Court Fire) हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में मौत की संख्या बढ़कर 128 हुई. फायर अलार्म के फेल होने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. 200 से अधिक लोग लापता हैं और 79 घायल हैं.

छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और एनएसए अजीत डोभाल (Ajit Doval) की मौजूदगी में 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में "विकसित भारत: सुरक्षा आयाम" थीम पर देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर नया ब्लूप्रिंट तैयार होगा.

पाकिस्तान (Pakistan) में इमरान खान (Imran Khan)की मौत की अफवाहों के बीच KPK के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी (Sohail Afridi) अदिआला जेल पहुंचे लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया. इसके विरोध में CM ने जेल के बाहर धरना दिया. इमरान खान की बहनों को भी मुलाकात नहीं दी गई, जिसके बाद देशभर में प्रदर्शन बढ़ गया है.

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Delhi Pollution) के बीच पंजाब का रणसिंह कलां गांव मिसाल बनकर उभरा है. इस गांव में पिछले 6 साल से पराली नहीं जलाई गई. किसान सुपर सीडर मशीनों से पराली को खेतों में ही नष्ट कर रहे हैं. इसकी सराहना करने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) गांव पहुंचे.

कर्नाटक में कांग्रेस (Karnataka Congress) सरकार के भीतर सीएम पद को लेकर तनाव चरम पर है. सिद्धारमैया ( CM Siddaramaiah) सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद अब डीके शिवकुमार (Deputy CM DK Shivakumar)दावा मजबूत कर रहे हैं. हाईकमान 1 दिसंबर से पहले बड़ा फैसला ले सकता है. मामला ढाई-ढाई साल फॉर्मूले से जुड़ा है.

मोदी कैबिनेट ने पुणे मेट्रो फेज 2 के तहत लाइन 4 और 4ए को 9,857 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दे दी है. 31.6 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 28 एलिवेटेड स्टेशन होंगे और यह IT हब, कमर्शियल एरिया व रेजिडेंशियल जोन को जोड़ेगा. इससे पुणे में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा.

मोदी कैबिनेट ने 7,280 करोड़ रुपए की सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है. इसका लक्ष्य भारत में प्रति वर्ष 6,000 मीट्रिक टन REPM उत्पादन क्षमता विकसित करना है/ इससे इलेक्ट्रिक वाहनों और नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता घटेगी.

Bharat Express Urdu Conclave: दिल्ली में भारत एक्सप्रेस उर्दू (Bharat Express Urdu Conclave) के 'बज्म-ए-सहाफत' (Bazm-e-Sahafat) कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने शिरकत की. आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने इस पहल की सराहना की. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय (Upendra Rai) ने कहा कि यह आयोजन उर्दू पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास है.

Commonwealth Games 2030: भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (India Commonwealth Games 2030) की मेजबानी मिल गई है और अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर आयोजन स्थल चुना गया है. भारत आखिरी बार 2010 में दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी कर चुका है.