Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital


पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

भारत एक्सप्रेस


सोशल मीडिया (Social Media) पर व्लॉगर भावना यादव का ‘भांग वाली मैगी’ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. नीली साड़ी में दिखाई दे रही भावना मैगी की एक प्लेट की कीमत..जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, लेकिन इस अनोखी रेसिपी को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है.

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) के बैनर तले दिल्ली के उर्दू अकादमी में आयोजित 'बज्म-ए-सहाफत' (Bazm-e-Sahafat) कार्यक्रम में उर्दू भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर दिया गया. इस कॉन्क्लेव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ( Delhi CM Rekha Gupta) और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय (CMD Upedra Rai) शामिल हुए. कार्यक्रम की अतिथि IAS डॉ. रश्मि सिंह (Rashmi Singh) ने कहा कि नए भारत की पहचान केवल विकास नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति और साहित्य से बनती है.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) शिलान्यास के पोस्टर पर सियासी बवाल मचा है. TMC विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) के बयान पर बीजेपी (BJP) और हिंदू महासभा भड़क गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी (Guru Teg Bahadur) के 350वें शहादत दिवस समारोह में भाग लिया और स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी किया. अपने संबोधन में उन्होंने मुगल काल में कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचारों, गुरु साहिब के त्याग, वीर साहिबजादों के बलिदान और गुरुओं की परंपरा को आधुनिक भारत से जोड़ने के सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया.

ICC टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल (ICC T20 World CUP Schedule 2026) जारी हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स मैच से होगी, जबकि भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan 2026) का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट (Supereme Court) ने एक ईसाई सैन्य अधिकारी सैमुअल कमलेसन (Samuel Kamalesan) की बर्खास्तगी को बरकरार रखते हुए कहा कि भारतीय सेना एक धर्मनिरपेक्ष और अनुशासित बल है जिसमें आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जा सकती. CJI सूर्यकांत (CJI Suryakant) ने टिप्पणी की कि उनके व्यवहार ने सैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में SIR प्रक्रिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. 3 BLO की मौत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को 'BJP कमीशन' करार देते हुए करारा हमला बोला और कहा कि जब तक वह हैं, किसी नागरिक को हटाने नहीं देंगी.

देश के 12 राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 हफ्तों में 15 BLO की मौत का दावा किया गया है. विपक्ष ने आरोप लगाया कि बढ़ते वर्कलोड के कारण BLO आत्महत्या कर रहे हैं और चुनाव आयोग की प्रक्रिया का BJP लाभ उठा रही है.

मेरठ (Meerut) के चर्चित नीला ड्रम केस (Neela Drum Case) की आरोपी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) ने जेल में बेटी को जन्म दिया. खास बात यह रही कि बच्ची का जन्म उसके पति सौरभ के जन्मदिन पर हुआ. सौरभ का परिवार बच्ची का DNA टेस्ट कराने की तैयारी में है.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)काशी (Kashi)पहुंचकर कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की और काशी की भव्यता व सफाई व्यवस्था की तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi0 के ध्वजारोहण कार्यक्रम को 'राम राज्य' जैसा स्वर्णिम काल बताया.