Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ICC T20 World CUP Schedule 2026: 15 फरवरी को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान! जानें पूरा टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल

ICC टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल (ICC T20 World CUP Schedule 2026) जारी हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स मैच से होगी, जबकि भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan 2026) का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.

CC-T20-World-Cup-2026-Full-Schedule-Released-India-vs-Pakistan-on-15-February

अगले साल होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में कराया जाएगा. इस वर्ल्ड कप का पहला मैच 7 फरवरी 2026 को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा, जबकि टी 20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा.

इसी बार पिछली टूर्नामेंट की तरह 20 टीमों ने क्वालीफाई किया है. सभी क्वालीफाई करने वाली टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी, जहां उन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

किस ग्रुप में कौन सी टीम ?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान हमेशा की तरह एक ग्रुप में नजर आएंगे. जानिए कौन सी टीम किस ग्रुप में है.

ग्रुप A – भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नेदरलैंड्स
ग्रुप B – ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप C – इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, इटली, बांग्लादेश, नेपाल
ग्रुप D – साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा

किस वेन्यू पर होंगे मुकाबले ?

ICC टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका साथ मिलकर कर रहे हैं. कुछ मैच भारत में और कुछ श्रीलंका में खेले जाएंगे. मुकाबले कुल 8 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिसमें भारत के 5 और श्रीलंका के तीन शामिल है.

भारत के वेन्यू:

अहमदाबाद – नरेंद्र मोदी स्टेडियम

कोलकाता – ईडन गार्डन्स

मुंबई – वानखेड़े स्टेडियम

दिल्ली – अरुण जेटली स्टेडियम

चेन्नई – एमए चिदंबरम स्टेडियम

श्रीलंका के वेन्यू:

कैंडी – पल्लेकेले स्टेडियम

कोलंबो – आर. प्रेमदासा स्टेडियम

कोलंबो – सिन्हालीज़ स्पोर्ट्स क्लब

भारत पाकिस्तान कब-कब आमने सामने

ये भी पढ़ें: क्या Palash Muchhal ने Smriti Mandhana को किया चीट? शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीनशॉट होने लगे वायरल

इस टी20 वर्ल्ड कप में फैंस को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, वो मैच भारत बनाम पाकिस्तान का है. यह मैच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. यह भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप के लिए तीसरा मैच होगा. भारत-पाकिस्तान का अगला मुकाबला सुपर-8 में दोनों टीमों के क्वालीफाई होने के बाद तय होगा. 21 फरवरी से 01 मार्च तक सुपर-8 टीमों के मैच होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital