Bharat Express DD Free Dish

Shailendra Verma




भारत एक्सप्रेस


टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत अपने लोकप्रिय मॉडल वाई के लॉन्च के साथ की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी ने मॉडल वाई का आरडब्ल्यूडी (रियर-व्हील ड्राइव) वेरिएंट लॉन्च किया है.

विश्व प्रसिद्ध एथलीट और सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया था. 114 वर्षीय फौजा सिंह सोमवार सुबह सैर पर गए थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने मंगलवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की.

बिहार में अपराध और अपराधी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन हो रही हत्याओं से बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच पटना में एक बैंक मैनेजर की हत्या का मामला सामने आया है.

देश का आर्थिक नर्व सेंटर कहे जाने वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मंगलवार को एक ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई.

स्पाइसजेट एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, "सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने विमान को वापस बे (एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान) पर लाने का निर्णय लिया."

छात्रा 90 प्रतिशत से अधिक जल गई थी, जिसे तुरंत ही बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. हालांकि, बाद में उसे एम्स भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया था.

अब तक हुए सत्यापन में 35 लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता पाए गए, जिनका नाम इलेक्शन कमीशन काटेगा. मतदाता सूची का ड्राफ्ट 1 अगस्त को प्रकाशित किया जाना है.

यूएपीए ट्रिब्यूनल ने 2024 में स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर भारत सरकार के प्रतिबंध को सही ठहराया था.

धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Chaangur Baba) की गिरफ्तारी के बाद से एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.