Bharat Express DD Free Dish

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में राम मंदिर का दावा साबित करने वाले ऐतिहासिक सबूत और दस्तावेज वापस मांगेगा. ASI खुदाई के अवशेष भी नए बनने वाले म्यूजियम में रखे जाएंगे. ये प्रमाण 2019 फैसले का आधार बने थे.

आयुष्मान कार्ड धारक अब सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज आसानी से करा सकते हैं. यह कार्ड गरीबों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा है.

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा कायम है. फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों के अंदर 552.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

हरियाणा के यमुनानगर में लिव-इन पार्टनर बिलाल ने शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमिका उमा की निर्मम हत्या कर दी. बिलाल का निकाह 14 दिसंबर को होना था.

डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है. आज (सोमवार) को इंट्रा-डे कारोबार में यह 90.75 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य में गठबंधन की राजनीतिक हलचल तेज है. इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे हैं.

हरियाणा में सर्दी की पहली घनी धुंध ने जनजीवन प्रभावित किया. कम दृश्यता के कारण कई जिलों में सड़क हादसे हुए और कई लोग घायल हो गए है.

29 साल के एक पर्यावरण शोधकर्ता को अंटार्कटिका में 6 महीने काम करने के लिए ₹1.31 करोड़ की सैलरी का ऑफर मिला है. उन्होंने रेडिट पर लोगों से सलाह मांगी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में हिस्सा लिया और बस्तर के विकास व नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

गोरखपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचे. 150 मीटर पैदल चलकर उन्होंने मंत्री की मां से आशीर्वाद लिया.