Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


LPG News Today: PNG कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने नया नियम लागू किया है. अब उन्हें 30 दिनों के भीतर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा. सरकार का कहना है कि इससे डुप्लिकेट कनेक्शन खत्म होंगे और गैस वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी.

Best Countries For Sleep: ग्लोबल स्लीप एटलस की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के लोग हर रात औसतन 9 घंटे 13 मिनट की नींद लेकर दुनिया में सबसे आगे हैं. इस लिस्ट में चीन दूसरे और भारत पांचवें पायदान पर है.

Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई देते हुए योग को जीवन में सकारात्मकता लाने का जरिया बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में योग वैश्विक स्तर पर एक लाइफस्टाइल बन चुका है.

UP Police Constable Suspend: फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की वसूली का ऑडियो वायरल होने के बाद, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

Yogi Adityanath Zero Tolerance: CM योगी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत आगरा में FSDA ने अब तक के सबसे बड़े दवा घोटाले का भंडाफोड़ किया है. डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में ₹3.63 करोड़ की नकली व एक्सपायर्ड दवाएं जब्त की गई हैं, 8 अवैध गोदाम सील हुए हैं और 6 एफआईआर दर्ज.

PM Kisan 23rd Installment: पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में पीएम की जनसभा में भारी उत्साह देखा गया. इस मौके पर पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की गई. स्थानीय जनता का कहना है कि राज्य में 'डबल इंजन सरकार' के आने से महज कुछ ही दिनों में विकास कार्यों ने दोगुनी रफ्तार पकड़ ली है.

Mathematics Olympiad 2026: होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) ने IOQM 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. कक्षा 8वीं से 12वीं के छात्र 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

Bollywood Intimate Scene Secrets: फिल्मों के इंटीमेट सीन के दौरान सिर्फ मेल एक्टर्स ही नहीं, बल्कि जैकलीन फर्नांडिस और कंगना रनौत जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेस भी बेकाबू हो चुकी हैं. एक मशहूर जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि 'कट' और 'लाइट्स ऑफ' होने के बाद भी सितारे किस करते रहे.

Maharashtra Farmers Protest: जालना में दो किसानों ने बिना शर्त संपूर्ण कर्जमाफी के लिए गहरे कुएं में चारपाई टांगकर अनोखा प्रदर्शन किया. प्रशासन ने जब मांग पत्र लिया, तब जाकर बाहर निकले किसान.

FATF Vice President Appointed 2026: भारत के वरिष्ठ IAS अधिकारी विवेक अग्रवाल को वित्तीय अपराधों पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था FATF का नया उपाध्यक्ष चुना गया है. वह 1 जुलाई 2026 से यूके के गाइल्स थॉमसन की जगह कार्यभार संभालेंगे. विदेश मंत्रालय ने इसे कूटनीतिक जीत बताया.