Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Katihar DM Ashutosh Dwivedi: कटिहार में GNM कॉलेज की छात्राओं ने खराब सुविधाओं को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और DM से मिलने की मांग की. जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छात्राओं के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

Prayagraj triple murder case: प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिलने से हड़कंप मच गया।पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.

Fridge Cold Water Side Effects: गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीना भले ही राहत देता हो, लेकिन इसका अधिक सेवन पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी गैस, अपच, गले की समस्याओं और वजन बढ़ने के जोखिम को बढ़ा सकता है.

Sanchita ugale suicide case: कुमकुम भाग्य, साजन घर जैसे हिट शो में काम कर चुकी 22 वर्षीय एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली. इस खबर को जिसने सुना हैरान रह गया.

Instagram Fake Identity Case: शहडोल में इंस्टाग्राम पर खुद को बिजनेसमैन बताने वाले युवक ने 18 वर्षीय छात्रा को झूठी पहचान के जरिए अपने जाल में फंसा लिया. छात्रा के लापता होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे मुरैना से सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी फरार हो गया.

Katayi Mill Workers Pension Issue: सहकारी कताई मिलों के पूर्व श्रमिकों ने बकाया भुगतान, पीएफ, बोनस और पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है. 20-25 साल सेवा देने वाले श्रमिकों का कहना है कि उन्हें केवल 800-900 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है, जिससे जीवनयापन मुश्किल हो गया है.

Chhattisgarh school mantra controversy: छत्तीसगढ़ में स्कूलों में भोजन से पहले मंत्रोच्चार को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और कांग्रेस आमने-सामने हैं. मंत्री ने इसे संस्कार और परंपरा बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे RSS का एजेंडा थोपने की कोशिश करार दिया है.

Flipkart Mega Sale 2026: Flipkart ने 15 जून से अपनी मेगा सेल शुरू कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, AC और रेफ्रिजरेटर पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ग्राहकों को बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और Flipkart Plus बेनिफिट्स का भी फायदा मिलेगा.

Korba King Cobra Rescue:  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छुईढोड़ा गांव में 11 फीट लंबा किंग कोबरा घर में घुसने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने सफल अभियान चलाकर दुर्लभ सर्प को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया.

Kainchi Dham Foundation Day: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के नैनीताल में भव्य मेले का आयोजन हुआ, जहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे. बाबा नीम करोली महाराज को प्रिय माने जाने वाले मालपुए का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया.