Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


ICC बोर्ड मीटिंग में क्रिकेट के कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी गई है, जिनमें टेस्ट मैचों में Pink Ball Trial और नए खेल संचालन नियम शामिल हैं. महिला क्रिकेट के विस्तार के लिए Emerging Nations Trophy 2026 और Champions Trophy 2027 से जुड़े अहम फैसले भी लिए गए हैं.

Surya murder case CM Yogi statement: गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों और उनके परिवारों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं होगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Vaibhav Suryavanshi praised by Sanjiv Goenka: आईपीएल फाइनल के दौरान LSG मालिक संजीव गोयनका ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उनके शानदार सफर को सलाम किया. महज 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप समेत कई बड़े अवॉर्ड जीतने वाले वैभव को गोयनका ने भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया.

Kiara Advani motherhood statement: कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद समाज की उस सोच पर सवाल उठाया जिसमें प्रेग्नेंसी में महिलाओं को सम्मान और बाद में बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि मातृत्व के बाद महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करना गलत है और यह मानसिकता बदलनी चाहिए.

Badh Anumandal Hospital negligence: 24 करोड़ की लागत से बने बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में मरीज भीषण गर्मी में बिना पंखे के इलाज के लिए कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं. वहीं डॉक्टरों और प्रशासनिक स्टाफ के कमरों में AC और पंखों की पूरी व्यवस्था होने पर सवाल उठ रहे हैं.

5 Anti-Aging Foods: सही खानपान त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है. बादाम, एवोकाडो, बेरीज, फैटी फिश और पालक जैसे फूड्स स्किन हेल्थ को सपोर्ट करने के साथ शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं.

Hamirpur bridge accident video: हमीरपुर पुल हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर कुलदीप का हादसे से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और खतरनाक परिस्थितियों के बीच मजदूरों की स्थिति दिखाई दे रही है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं.

Shahdol ancient statues found: शहडोल जिले के नवाटोला गांव में खेत की खुदाई के दौरान प्राचीन पत्थर की कई मूर्तियां और अवशेष मिलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण इन्हें ऐतिहासिक धरोहर मान रहे हैं और पुरातत्व विभाग से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

Hamirpur PHC viral video: हमीरपुर के सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फार्मासिस्ट मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज के टांके लगाते नजर आ रहे हैं. बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण इमरजेंसी इलाज टॉर्च की मदद से किया गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सर क्रीक और हरामी नाला क्षेत्र का दौरा कर भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता स्मार्ट बॉर्डर और घुसपैठ-मुक्त सीमा बनाना है, जिसके लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है.