Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


77वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र, संविधान और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन की भी सराहना की.

77वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में मौसम का बदला-बदला मिजाज देखने को मिला. दिल्ली में परेड के दौरान धूप ने राहत दी, लेकिन शाम से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. वहीं यूपी, बुंदेलखंड, प्रयागराज और मध्य प्रदेश में ठंड, कोहरा और बारिश ने मौसम की चुनौती बढ़ा दी है.

1950 में सादगी और सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुई भारत की पहली गणतंत्र दिवस परेड आज 2026 में शक्ति, तकनीक और आत्मनिर्भरता का भव्य प्रदर्शन बन चुकी है. घोड़े-ऊंटों से लेकर ड्रोन, मिसाइल और महिला अग्निवीरों तक, 76 साल में परेड के साथ-साथ भारत की सोच, सामर्थ्य और आत्मविश्वास भी पूरी तरह बदल गया है.

जब बिना झांकियों और हवाई करतबों के रचा गया था इतिहास! क्या आप जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को जब देश पहली बार 'गणतंत्र' बना, तब नजारा आज से बिल्कुल अलग था? न कर्तव्य पथ पर परेड हुई थी और न ही रंग-बिरंगी झांकियां निकली थीं.

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक चेतना और विकास की यात्रा को याद करते हुए राज्य की समृद्धि की कामना की.

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में भारतीय संस्कृति के संरक्षण की प्रशंसा करते हुए कहा कि वहां 500 से अधिक तमिल स्कूल हमारी भाषाई विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने 'मलेशिया इंडिया हेरिटेज सोसायटी' के प्रयासों और हाल ही में आयोजित 'लाल पाड़ साड़ी' आइकॉनिक वॉक का जिक्र किया.

भजन और कीर्तन हमारी संस्कृति की आत्मा हैं. आज की युवा पीढ़ी ने इसे 'भजन क्लबिंग' जैसी नई शैली दी है. बड़े शहरों के आधुनिक मंचों पर जब रोशनी और संगीत के बीच युवा पूरी तन्मयता से भजन गाते हैं, तो वह किसी बड़े कॉन्सर्ट जैसा अनुभव होता है.

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उनके राष्ट्र, संस्कृति और लोकतंत्र के लिए किए गए आजीवन संघर्ष और आपातकाल के दौरान निभाई गई साहसिक भूमिका को याद किया.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी. अमित शाह ने प्रदेश की समृद्धि और सुरक्षा में उनके योगदान को सराहा.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक सिरफिरा प्रेमी शादी की जिद लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. 5 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पुलिस और प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए. जानिए क्या है पूरा मामला.