Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीतकर कुल 6 मेडल कर लिए हैं. इसके अलावा टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को एक ही दिन में दो बार 3-0 से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की.

72 सालों के इतिहास में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली से बाहर गुजरात के केवड़िया स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' में होने जा रहा है.

कानपुर के महाराजपुर में तीन बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर हुई सहेली से प्यार के चलते पति और परिवार को छोड़कर दिल्ली चली गई. पुलिस की बरामदगी के बाद महिला ने बच्चों से कोई लगाव न होने की बात कहते हुए सहेली के साथ रहने का फैसला चुना.

ब्रिटेन की 20 साल की जेस बर्किनशॉ ने कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) नाम की दुर्लभ बीमारी से होने वाले असहनीय दर्द से तंग आकर अपना दाहिना पैर कटवा लिया.

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी नियमों को सख्त बनाते हुए आदेश दिया है कि अब पुलिस को आरोपी को गिरफ्तारी की वजह लिखित में देनी होगी. वहीं, अगर नियम तोड़ा गया तो पुलिस अफसर पर विभागीय कार्रवाई होगी.

भारतीय सेना के टी-72 और टी-90 टैंकों को अब स्वदेशी तकनीक से बिजली मिलेगी. रक्षा मंत्रालय ने 586 करोड़ रुपये में ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) की खरीद का करार किया है.

सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा 19 सितंबर को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इससे दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिली थी.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पट्टी कोतवाली में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 22 वर्षीय एक युवक ने कोतवाली परिसर के ही बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

दिल्ली के छतरपुर स्थित सतबड़ी गौशाला इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर DDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन हुआ है. डीएम साउथ के आदेश पर करीब 20 मकानों और फार्महाउसों को ध्वस्त किया गया.

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल को 'ग्लोबल हेरिटेज सेंटर' के रूप में संवारने का फैसला किया है.