Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है. मेला ग्राउंड में सजे भव्य पंडाल में बंगाली संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च और स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट ने इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है, और शेयर 15-20% प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं.

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और खेल सुविधाओं के विस्तार से बेटियों और खिलाड़ियों को नई पहचान मिल रही है.

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के मानदेय को बढ़ाकर 16 हजार रुपये करने का बड़ा ऐलान किया है, जिससे कर्मचारियों में भारी खुशी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. राज्य में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है.

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का ऐलान किया है. 12 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आएगी और 4 जनवरी 2027 को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी.

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क को कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भारत किसी व्यापारिक या सोशल मीडिया दबाव में सुरक्षा नीति से समझौता नहीं करेगा.

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर एक व्यापक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया है. प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उनके सुशासन और राष्ट्र सेवा की सराहना की गई.

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने चार महानगरों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया है. चार्जशीट दाखिल होने के 3 महीने के भीतर मामलों का ट्रायल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय तक दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था बना रहेगा और 2047 तक विकसित राष्ट्र का लक्ष्य हासिल करेगा.