Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


बहराइच में सरयू नदी के किनारे हाथ-पैर धो रहे अनाथ बच्चे को शिकार बनाने वाले आदमखोर मगरमच्छ को ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया.

सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है. गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी को लेकर मिली इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने उनके बांद्रा स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी है.

दिल्ली से टैटू बनवाकर कानपुर लौटी एक महिला हैलेट अस्पताल में जांच के दौरान HIV पॉजिटिव पाई गई है. जानें टैटू बनवाने से पहले किन बातों का रखना है ध्यान?

बिहार के दरभंगा के डरहार गांव में 8 दिनों के भीतर दो अजीबोगरीब डकैती की घटनाएं सामने आई हैं. यहां बदमाशों ने लाखों की लूटपाट के साथ-साथ घर की महिलाओं और एक नाबालिग बच्ची के बाल काट दिए.

मध्य प्रदेश सरकार 19 जुलाई को कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट पेश करेगी, जिसे मानसून सत्र में पास कराने की तैयारी है.

सोशल मीडिया पर गर्मी से बचने का एक बेहद अतरंगी वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो लड़कों ने बच्चों के डायपर को पानी में भिगोकर फ्रिज में ठंडा किया और फिर उसे सिर पर हेलमेट व हाथों में ग्लव्स की तरह पहनकर बाइक पर निकल पड़े.

सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक का एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल है कि उन्होंने भगवान राम का अपमान किया. लकिन क्या ऐसा वाकई में है?

संसद के मानसून सत्र में गृह मंत्री अमित शाह 'वंदे मातरम' के अपमान को रोकने के लिए एक नया संशोधन विधेयक पेश करने जा रहे हैं. इसके तहत राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर जेल का प्रावधान होगा.

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि सपा सरकार के समय हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी.

बिहार के गया में 3 साल का पीयूष खेलते-खेलते खेत में खुले पड़े 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. प्रशासन और NDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.