Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली में E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान पहुंचने की अफवाहों के चलते लोग नॉर्मल तेल छोड़कर XP95 और XP100 जैसे महंगे प्रीमियम पेट्रोल की तरफ रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी बिक्री 5 गुना तक बढ़ गई है.

हरिद्वार में गंगा की नील धारा में स्टंट करना महिंद्रा थार सवार युवकों को महंगा पड़ गया. पानी के तेज बहाव में गाड़ी बंद होकर डूबने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवकों को बचाया. पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए थार को सीज कर दिया है.

भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन ला रहा है. इसमें पैसेंजर डिटेल सेव रहने, एक ही स्क्रीन पर सभी क्लास की सीटें दिखने और आसान कैप्चा जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए PIB Fact Check ने नकली वेबसाइटों को पहचानने के लिए गाइडलाइन जारी की है. एजेंसी ने बताया कि किन गलतियों को पकड़कर आप फर्जी वेबसाइटों के जरिए होने वाली ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं.

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन में अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को न्योता दिया गया है. इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि NC एक बार फिर अलगाववाद को बढ़ावा दे रही है.

आम आदमी पार्टी से टूटकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का बीजेपी में विलय हो गया है. दिग्गज नेता मुकेश गोयल और उपनेता हेमचंद गोयल समेत सभी 16 पार्षदों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली, जिससे सदन में भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है.

सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के 60 किलोमीटर अंदर घुसने का दावा करने वाला वीडियो पूरी तरह फर्जी है. PIB Fact Check ने इसे खारिज किया है. चीन ने LAC के पार अपने नियंत्रण वाले पुराने इलाके में नई सड़क बनाई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्ण' से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो द्वारा दिए गए इस सम्मान पर लोकसभा स्पीकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई दी.

ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त नागेश सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के आगामी दौरे से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ताकत मिलेगी. खनिज, तकनीक और 10 लाख भारतीय प्रवासियों के दम पर यह रिश्ता मजबूत हो रहा.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी के सम्मान में दिए गए राजकीय भोज में भारत की नीतियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत की योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है, इसलिए वे अपने देश के विकास के लिए पीएम मोदी की योजनाओं को कॉपी करते हैं.