Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में भारत पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन ने पैदल घर लौट रहे उदय कुमार को कुचल दिया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चश्मदीद की मदद से पुलिस को हिमाचल प्रदेश नंबर की गाड़ी का सुराग मिला है.

कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित आरएसएस की प्रांत प्रचारक बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच पर भरोसा जताते हुए खेद व्यक्त किया गया. साथ ही जनसंख्या असंतुलन, नशा मुक्ति और संघ के शताब्दी वर्ष विस्तार की योजनाओं पर भी गहन चर्चा की गई.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने देश भर के सभी सदस्यों का डेटाबेस केंद्रीकृत कर दिया है. अब नौकरी बदलने पर पीएफ का पैसा अपने-आप ट्रांसफर हो जाएगा और 5 लाख रुपये तक का एडवांस क्लेम ऑटो-सेटलमेंट के जरिए तुरंत पासबुक में आ जाएगा.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फिटनेस को लेकर लोगों की सोच ही बदल दी है. अक्सर हम मानते हैं कि जिम जाकर वर्कआउट करना सिर्फ महंगे कपड़े, ब्रांडेड जूते और गैजेट्स रखने वाले रईसों या युवाओं का ही शौक है.

14 जुलाई से प्राइमरी मार्केट में बड़ी हलचल होने वाली है, जहां तीन कंपनियां मिलकर 10,100 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाएंगी. इसमें सबसे बड़ा आकर्षण 9,812 करोड़ रुपये का एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ है.

सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर आरटीओ के नाम से भेजे जा रहे फर्जी पेंडिंग ट्रैफिक चालान के मैसेज से सावधान रहें. पीआईबी फैक्ट चेक ने चेतावनी जारी की है कि इन मैसेजों में दिए गए लिंक या एपीके फाइलों पर क्लिक करने से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है.

अभिनेता आमिर खान द्वारा गौरी स्प्रेट से तीसरी शादी करने पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने आपत्ति जताई है. राणे ने आमिर खान को 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' बताते हुए हिंदू युवाओं से उनकी फिल्में न देखने और उन्हें अपना आदर्श न मानने की अपील की है.

अयोध्या राम मंदिर में वरिष्ठ पदाधिकारियों की डिजिटल आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी वीआईपी पास जारी करने और वसूली का मामला सामने आया है. एसआईटी जांच के बाद ट्रस्ट ने चंपत राय समेत तीन बड़े पदाधिकारियों की आईडी ब्लॉक कर दी है.

सोशल मीडिया पर एक सरकारी दफ्तर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कामकाजी घंटों के दौरान एक महिला हरे रंग की साड़ी में डांस करती दिख रही है और बाकी कर्मचारी काम छोड़ उसका आनंद ले रहे हैं. सरकारी कर्मचारियों के अनुशासन पर उठे सवाल.

बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने अनिल अंबानी समूह की 1,021 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां कुर्क की हैं. कंपनियों से 15,548 करोड़ रुपये का पब्लिक मनी डायवर्ट करने के आरोप में चल रही इस जांच में अब तक कुल 20,367 करोड़ की जब्ती हो चुकी है और 8 अधिकारी जेल में हैं.