Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी कर दान चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने रामभक्तों को आश्वस्त किया है कि मंदिर में भक्तों द्वारा दी गई चांदी की ईंटें और बहुमूल्य आभूषण पूरी तरह सुरक्षित हैं.

मणिपुर में जारी कुकी, मैतेई और नागा समुदायों के तीन तरफा संघर्ष के कारण कांगपोकी जिले में पिछले एक महीने से आर्थिक नाकेबंदी जारी है. हालात इतने खराब हैं कि जिले में राशन, आलू-प्याज और दवाइयों की भारी किल्लत हो गई है.

सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर से जोड़ा जा रहा है. जांच में पता चला है कि यह वीडियो 3 फरवरी 2026 का है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीओआरडी की बैठक में दो सप्ताह के विशेष नशा विरोधी अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत देश भर में 6,000 करोड़ रुपये मूल्य का 2 लाख किलोग्राम से ज्यादा ड्रग्स नष्ट किया जाएगा.

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में विदेश नीति को लेकर आंतरिक कलह सामने आ रही है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच इजरायल और ईरान के मुद्दे पर खुलेआम मतभेद दिख रहे हैं.

उत्तरी वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है. इसके तहत वायुसेना के दो सी-17 विमानों से 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री और दवाइयां भेजी गई हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्तियों के कायाकल्प के लिए 441 करोड़ रुपये के बजट का एलान किया है. इसके तहत दिल्ली के कई जेजे क्लस्टर्स में 1,510 विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें सड़क, पानी, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला मामले में एसआईटी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आरोपी सीसीटीवी कैमरों के सामने पीठ कर मोजे, पैंट और बाथरूम में नोटों की गड्डियां छिपाकर चोरी करते थे. अब तक 60 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं.

मोदी कैबिनेट में 28 या 29 जून को बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है. 23 जून को पीएम मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात और केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे के बाद इन चर्चाओं को बल मिला है.

सोशल मीडिया पर 'एंडरसन' नामक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का बताकर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा है कि आगरा में सामान चोरी होने के बाद वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा है. पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फेक निकला है.