Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


पटना के भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार के ठिकानों पर EOU ने बड़ी छापेमारी की है. पटना, नोएडा, भागलपुर और दिल्ली में हुई इस कार्रवाई में 3 करोड़ का फ्लैट, 39 लाख के गहने, नोएडा में फॉर्म हाउस और पत्नी-बच्चों के नाम पर 13 कीमती प्लॉट व फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि उज्जैन में 500 करोड़ की सरकारी जमीन मात्र 1 रुपये में सीएम के सांस्कृतिक सलाहकार के ट्रस्ट को दी गई.

TECH SUCCESS: 19 साल के भारतीय युवा आयुष सिंह बिना किसी बड़ी डिग्री के केवल अपनी स्किल्स के दम पर AI बिजनेस से हर महीने 1 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनएचएआई (NHAI) ने नेशनल हाईवे से अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने का मेगा अभियान शुरू किया है. इसके लिए देश भर में 595 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है. हाईवे सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए अवैध ढाबों पर कार्रवाई होगी.

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की अदालत से बड़ा झटका लगा है. लंदन की कमर्शियल कोर्ट ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव मोदी को 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया है.

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला खिड़की से बच्चे को लटकाकर आग से बचाती दिख रही है. लेकिन इस वीडियो का असल सच कुछ और ही है.

दिल्ली के ख्याला में एक जींस फैक्ट्री के अंदर सो रहे मजदूरों पर 3-4 बदमाशों ने कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 26 वर्षीय फिरोज की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं. पुलिस के अनुसार यह वारदात 3 दिन पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अंजाम दी गई है.

एक ओर कांग्रेस ने एमपी के मोहन यादव पर उज्जैन में संदिग्ध जमीन सौदों के आरोप लगा रही है, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट' को 24 एकड़ की सरकारी जमीन नियमों के खिलाफ आवंटित करने का बड़ा आरोप लगाया है.

कोलकाता के तारातला में एक ट्रांसपोर्ट डिपो के भीतर निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. घटना के वक्त अंदर 40 से 45 मजदूर काम कर रहे थे. मलबे में दबकर 2-3 लोगों की मौत की आशंका है. कोलकाता पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.

बिहार के गोपालगंज में जमीन के पुराने विवाद को लेकर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र तिवारी पर कुछ नामजद बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.