Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


आगरा में नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ बीजेपी पार्षद किशन नायक ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने नगला धनी इलाके के एक गंदे नाले में उतरकर अपना जन्मदिन मनाया और केक काटा. पार्षद का आरोप है कि पिछले 14 सालों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है.

अगस्त में होने वाले भारत के श्रीलंका दौरे से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. दोनों देशों के बीच प्रस्तावित 3 मैचों की टी20 सीरीज रद्द हो सकती है. बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच लंबी बातचीत के बाद भी इस पर सहमति नहीं बन पाई है.

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन ने रक्तदान का नया रिकॉर्ड बनाया है. देश-विदेश के 754 स्थानों पर चलाए गए इस अभियान में 52,306 यूनिट खून इकट्ठा किया गया.

केंद्र सरकार ने उद्योगों और कमर्शियल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर लगी सभी पाबंदियां हटा दी हैं. अब यह सप्लाई वेस्ट एशिया संकट से पहले वाले स्तर पर पूरी तरह बहाल होगी.

Delhi Muharram Alert: दिल्ली में मुहर्रम के जुलूस को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. शुक्रवार दोपहर 3 बजे निकलने वाले ताजिया जुलूसों की सुरक्षा के लिए अकेले नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 3 हजार जवान तैनात किए गए हैं. ड्रोन और फेस रिकग्निशन कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.

सोशल मीडिया पर एक एआई (AI) जनित फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार आधार कार्ड धारकों को मुफ्त एसी (AC) दे रही है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया है.

टोंक जिले के दूनी थाने में भागचंद रैगर नाम के युवक की पुलिस कस्टडी में बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी और पसलियां टूट गईं. न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर 20 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग की है.

POK POLITICS: पहली नजर में स्वतंत्र दिखने वाले PoK में क्यों है अलग प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और झंडा? जानिए भारत-पाक विभाजन से जुड़ी इसकी पूरी इनसाइड स्टोरी.

पीएम मोदी 4 जुलाई को 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाले जयपुर मेट्रो फेज-II की आधारशिला रखेंगे. इस मेगा प्रोजेक्ट के साथ ही 115 मंदिरों के जीर्णोद्धार, नए सैटेलाइट अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और आधुनिक सफाई मशीनों की सौगात जयपुर की जनता को समर्पित की है.

अमेजन के CEO एंडी जेसी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारत में अगले 5 वर्षों में 48 अरब डॉलर के महा-निवेश की घोषणा की है. इसमें से 21 अरब डॉलर का इस्तेमाल AI और क्लाउड क्षेत्र में होगा.