Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल की सुविधाएं तेजी से मजबूत हो रही हैं, जिससे लाखों किसानों को लाभ मिल रहा है.

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा है. लखनऊ मंडल इस व्यवस्था के क्रियान्वयन में पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है, जहां 1.72 करोड़ लोगों को पोषण सुरक्षा मिल रही है.

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है. जीआईएस मैपिंग के जरिए जोन-3 और जोन-6 में 70 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है.

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस रेंज में Infinix, iQOO, Poco और Lava के फोन 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरे और बड़ी बैटरी के साथ शानदार विकल्प दे रहे हैं.

बजट तैयारियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और STT पर देश-विदेश के निवेशकों द्वारा उठाई जा रही चिंताओं पर प्रतिक्रिया दी है.

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है. परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होंगी, जिसमें लगभग 51.98 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए बुलाए गए तांत्रिक के चक्रव्यूह में आकर अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है.

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्याओं का समाधान किया गया है. छूटे हुए योग्य मतदाताओं के लिए 18 और 25 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सभी अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के साथ मेटल डिटेक्टर से जांच का प्रस्ताव रखा गया है.

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. आक्रोशित परिजनों ने मुख्य आरोपी के घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया, और पुलिस जांच में जुटी है.