Bharat Express DD Free Dish

यूरेनियम से LNG तक! मोदी सरकार में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ ऐतिहासिक ऊर्जा समझौता

India Australia Defense Partnership: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में अहम समझौते किए. डिफेंस इनोवेशन कॉरिडोर, मैरीटाइम सिक्योरिटी रोडमैप और यूरेनियम सप्लाई एग्रीमेंट से दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होगी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India Australia Defense Partnership: ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी और वहां के PM एंथनी अल्बनीज की मौजूदगी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई बड़े समझौतों पर मुहर लग गई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप्स और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए एक डिफेंस इनोवेशन कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है. इस साझेदारी से दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित होगी.

आतंकवाद विरोधी सहयोग

जॉइंट डिफेंस डिक्लेरेशन के तहत दोनों देश आतंकवाद से निपटने पर जोर देंगे. साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मैरीटाइम सिक्योरिटी रोडमैप के जरिए सहयोग बढ़ाया जाएगा. इससे समुद्री निगरानी और तटीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी. भारत के एक आर्मी ऑफिसर को ऑस्ट्रेलियन डिफेंस कॉलेज में तैनात करने का भी निर्णय लिया गया है.

ऊर्जा सुरक्षा में मजबूती

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने ऊर्जा क्षेत्र में भी साझेदारी को मजबूत किया है. भारत की सिविल न्यूक्लियर एनर्जी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐतिहासिक यूरेनियम एग्रीमेंट किया गया है. इसके अलावा भारत LNG, कोयला और डीजल ऑस्ट्रेलिया से आयात करेगा ताकि अपने ऊर्जा स्रोतों को विविध बनाया जा सके.

जरूरी मिनरल्स और टेक्नोलॉजी

दोनों देशों ने ज़रूरी मिनरल्स पर आधारित एक कॉरिडोर बनाने पर सहमति जताई है. साथ ही PACTS एग्रीमेंट के तहत साइबर सुरक्षा और जरूरी टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन को मजबूत करने पर काम करेंगे. यह कदम भविष्य की तकनीकी चुनौतियों से निपटने और सप्लाई चेन को लचीला बनाने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें-क्या हैं राम मंदिर ट्रस्ट में कृष्ण मोहन की एंट्री के मायने? 2027 से पहले PDA का अचूक तोड़

भारत और ऑस्ट्रेलिया की यह साझेदारी रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्रों में नए अवसर खोलेगी. इससे न केवल दोनों देशों की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती बढ़ेगी बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और सहयोग भी मजबूत होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read