बिजनेस

S&P Global: India के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज, दुनिया की सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसी ने कहा- भारत की GDP ग्रोथ रेट रहेगी इतनी ज्यादा

India’s GDP Growth Rate 2023-24: दुनिया की सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसियों में शुमार एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष—2024 (अप्रैल 2023 – मार्च 2024) के लिए भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) की ग्रोथ रेट को बढ़ाकर 6.4% कर दिया है. यानी भारतीय इकोनॉमी 6.4% की रफ्तार से आगे बढ़ेगी. पहले ये अनुमान 6% था. मजबूत घरेलू अर्थ-व्यवस्था (Domestic Momentum) को इसकी वजह बताया गया है.

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर वाली ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसएंडपी (S&P Global) ने ये भी उम्मीद जताई है कि भारत मार्च 2024 तक ब्याज दरों में 0.1% की कटौती करेगा. पिछले हफ्ते मॉर्गन स्टेनली ने अपने नोट में लिखा था कि भारत अगले साल जून तक एशियाई देशों में ब्याज दरों में कटौती करने वाली पहली अर्थव्यवस्था बन सकता है. मॉर्गन स्टेनली एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन में है.

यह भी पढ़िए: भारत की GDP ग्रोथ 7.8% पर पहुंची, यह बीते एक साल में सबसे तेज, आंकड़ों से समझिए 5 तिमाहियों में कैसे मिली रफ्तार

S&P Global की रिपोर्ट में यह माना गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को घरेलू स्तर पर अच्छा सपोर्ट हासिल हो रहा है, इसके चलते महंगाई और धीमा निर्यात भी यहां की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ रेट को कमजोर नहीं कर पाएगा. बता दें कि ‘इकोनॉमिक आउटलुक एशिया-पैसिफिक Q1 2024: इमर्जिंग मार्केट्स लीड द वे’ की रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई. जिसमें कई देशों की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया गया.

मौजूदा समय में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देश

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) नॉमिनल रिपोर्ट के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत 5वें नंबर पर है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के मुताबिक, वर्ष 2023 में भारत की जीडीपी 3.7 ट्रिलियन डॉलर की हो चुकी है. 2024 तक ये 4 ट्रिलियन डॉलर के पार चली जाएगी.

  • अमेरिका 26,949,643
  • चीन 17,700,899
  • जर्मनी 4,429,838
  • जापान 4,230,862
  • भारत 3,732,224
  • यूके 3,332,059
  • फ्रांस 3,049,016
  • इटली 2,186,082
  • ब्राज़ील 2,126,809
  • कनाडा 2,117,805

(आंकड़े मिलियन अमेरिकी डॉलर में)

सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) में भारत तीसरे नंबर पर

सकल घरेलू उत्पाद पीपीपी की रिपोर्ट के आधार पर भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तीसरे नंबर पर है. पीपीपी की जीडीपी का तात्पर्य है- क्रय शक्ति समता (Purchasing power parity) पर आधारित सकल घरेलू उत्पाद (GDP).

  • चीन 32,897,929
  • अमेरिका 26,949,643
  • भारत 13,119,622
  • जापान 6,495,214
  • जर्मनी 5,537,992

(आंकड़े मिलियन अमेरिकी डॉलर में, IMF के मुताबिक)

कैसे कैलकुलेट की जाती है GDP?

GDP यानी कि ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट. किसी देश की GDP को कैलकुलेट करने के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है. वो फॉर्मूला है— GDP=C+G+I+NX, इसमें C का तात्पर्य है प्राइवेट कंजम्प्शन, G का मतलब गवर्नमेंट स्पेंडिंग, I का मतलब इन्वेस्टमेंट और NX का मतलब नेट एक्सपोर्ट है. GDP ग्रोथ रेट के आधार पर ही किसी देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती का पता चलता है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago