विश्लेषण

पाकिस्तान में मारा गया भारत का एक और मोस्ट वांटेड, पिछले 3 महीने में 7 ऐसे आतंकी ढेर, इस्लामिक मुल्क में इन्हें आखिर कौन मार रहा?

Terrorists Killed In Pakistan: आतंकवाद को पालने-पोषने वाला मुल्क पाकिस्तान अब खुद दहशतगर्दी का शिकार हो रहा है. आए रोज वहां कहीं न कहीं आतंकी हमले हो रहे हैं और कई संगठन तो वहां की सेना और पुलिस के ठिकानों पर ही हमला कर दे रहे हैं. इस बीच वहां भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले और आतंकी वारदातों की साजिश रचने वाले इस्लामिक चेहरे भी मौत के घाट उतारे जा रहे हैं. वहां पिछले 3 महीने में ऐसे 7 गुनहगार मार डाले गए, जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे.

खबर आई है कि अब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी यूनुस खान को गोली से उड़ा दिया है. यूनुस खान पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था, जो मुस्लिम युवाओं को बरगलाकर आतंकी ट्रेनिंग देता था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनुस इस माह अज्ञात हमलावरों का 5वां शिकार बना है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में नवंबर के शुरुआती 15 दिनों के भीतर LeT/JeM के 3 बड़े आतंकी मारे गए.

जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी मारे जा चुके

इसी महीने 18 नवंबर को जैश आतंकी ताज मुहम्मद भी एक हमले में मारा गया था. 12 नवंबर को कराची में जैश के सरगना मसूद अजहर के करीबी मौलाना रहीम उल्लाह तारिक को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया था. 9 नवंबर को लश्कर ए तैयबा के कमांडर अकरम गाजी को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात लोगों ने गोली से उड़ा दिया था. जम्मू कश्मीर के सुजवां आतंकी हमले का मास्टरमाइंड ख्वाजा शाहिद 6 नवंबर को पीओके में मारा गया था.

यह भी पढ़िए: Pakistan में मार दिए गए 7 मोस्ट वांटेड आतंकी, India ने ये कैसे किया?

उठ रहा सवाल- भारत की रॉ ने उन्हें मारा?

पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई और वहां की सेना ये मानती है कि उपरोक्त आतंकियों की मौत के पीछे विदेशी ताकतों (भारत की R&aw) का हाथ है. हालांकि, भारत की ओर से इन मौतों पर प्रतिक्रिया नहीं आई है. भारत में बहुत-से लोग इससे संतुष्ट हैं कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अपने देश की हिफाजत के लिए पाकिस्तान में भी दुश्मनों को नहीं बख्श रहीं. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज अक्सर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से निपटते हैं और किसी को पता भी नहीं चलता.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

3 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

13 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

16 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

25 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

33 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

41 minutes ago