PhonePe ने HDFC बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च
कंपनी ने कहा कि फोनपे के योग्य यूजर्स इस क्रेडिट कार्ड के लिए फोनपे ऐप के जरिए सीधे आवेदन कर सकते हैं. पूरा प्रोसेस डिजिटल होगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ बड़ी ट्रेड डील का दिया संकेत, हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद और टैरिफ डेडलाइन में राहत की संभावनाओं से भारतीय शेयर बाजार में तेजी. FII ने 12,594 करोड़ की खरीदारी की, मिडकैप-स्मॉलकैप में उछाल.
भारत की Skyroot को मिला अमेरिकी स्पेस जायंट Axiom का साथ, तैयार हो रहा अरबों डॉलर का गेमचेंजर प्लान!
Axiom Space के सीईओ तेजपाल भाटिया और Skyroot के सीईओ पवन कुमार चंदना ने साइन किया. इस साझेदारी के ज़रिए लॉन्चिंग से लेकर ऑर्बिट में काम करने वाले समाधानों पर दोनों कंपनियां मिलकर काम करेंगी.
FDI में जबरदस्त उछाल, अप्रैल में भारत में निवेश हुई 3.95 अरब डॉलर की विदेशी पूंजी, विदेश में पढ़ाई पर लगातार गिर रहा खर्च
रिज़र्व बैंक (RBI) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत को अप्रैल 2025 में कुल 3.95 अरब डॉलर का नेट विदेशी निवेश (FDI) मिला है. यह बीते 35 महीनों में सबसे ज़्यादा है और पिछले साल अप्रैल की तुलना में दोगुना.
सरकार ने PLI योजनाओं के तहत 21,534 करोड़ रुपये किए वितरित; फूड, टेक्सटाइल और फार्मा सेक्टर रहे अग्रणी
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की प्रमुख उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं ने अब तक उत्पादन और बिक्री में 16.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का सृजन किया है और 12 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा की हैं.
कैबिनेट ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना चरण-2 के विस्तार लिए 3,626 करोड़ रुपये राशि को दी मंजूरी
दूसरे चरण में वनाज से चांदनी चौक (कॉरिडोर 2ए) और रामवाड़ी से वाघोली/विट्ठलवाड़ी (कॉरिडोर 2बी) को मंजूरी दी गई. यह चरण-1 के तहत मौजूदा वनाज-रामवाड़ी कॉरिडोर का विस्तार है.
वित्त वर्ष 2026 की मजबूत शुरुआत, मोबाइल निर्यात अप्रैल-मई में 5.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचा: अश्विनी वैष्णव
PLI जैसी सरकारी योजनाओं ने हाल के वर्षों में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दिया है, जिसमें एप्पल और सैमसंग जैसी वैश्विक तकनीकी दिग्गज कंपनियां देश में अपनी सप्लाई चेन को बढ़ाने पर दोगुना जोर दे रही हैं.
केंद्र ने गौतम बुद्ध नगर में 417 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने बुधवार को स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में 417 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी 2.0) की स्थापना को मंजूरी दे दी.
अदाणी फाउंडेशन और DMIHER के बीच हुई पार्टनरशिप, हेल्थकेयर सेक्टर के लिए बनेगा Centre of Excellence
Adani Foundation DMIHER Partnership: अदाणी फाउंडेशन और DMIHER ने स्वास्थ्य शिक्षा में वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए साझेदारी की है. यह पहल क्लिनिकल रिसर्च, सामुदायिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक नवाचार को बढ़ावा देती है.
ई-कॉमर्स 2030 तक भारत के 1 ट्रिलियन डॉलर के डिजिटल इकोनॉमी को देगा बढ़ावा: रिपोर्ट
बेसेमर वेंचर पार्टनर्स ने अपनी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा कि यह दर्शाता है कि यह आबादी के एक महत्वपूर्ण और बढ़ते हिस्से के लिए भारतीय खुदरा परिदृश्य के भीतर एक प्रमुख शक्ति के रूप में खुद को मजबूती से स्थापित कर चुका है.





