Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिजनेस

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7 मार्च को समाप्त होने वाले हफ्ते में 15.267 अरब डॉलर बढ़कर 653.966 अरब डॉलर हो गया है. बीते दो वर्षों में विदेशी मुद्रा भंडार में यह सबसे बड़ी बढ़त है.

भारत की बायोइकोनॉमी में बीते 10 वर्षों में 16 गुना का इजाफा हुआ है और यह 2024 में बढ़कर 165.7 अरब डॉलर की हो गई है, जो कि 2014 में 10 अरब डॉलर थी.

केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की अध्यक्षता में बैठक में भारी विद्युत उपकरणों के निर्माण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए भारत को वैश्विक विनिर्माण और EV हब बनाने की रणनीति बनाई गई.

Rajasthan Apple Farming: राजस्थान के थार रेगिस्तान में HRMN-99 सेब की प्रजाति सफलतापूर्वक उगाई जा रही है, जिससे किसानों को अच्छी आमदनी मिल रही है और यह खेती अब तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

भारत और जर्मनी के बीच शैक्षिक और शोध सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 80 से अधिक जर्मन विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों का प्रतिनिधिमंडल भारत का दौरा कर रहा है.

केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि अब तक देश से तस्करी कर बाहर भेजी गई 588 भारतीय प्राचीन वस्तुएं अमेरिका से वापस लाई गई, इनमें से 297 को 2024 में वापस लाया गया. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी.

AESLने कहा कि यह प्रोजेक्ट 36 महीनों में देश को सौंपा जाएगा, जो मुंद्रा में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के निर्माण के लिए ग्रीन इलेक्ट्रॉनों की आपूर्ति करेगा.

Adobe भारत को अपने व्यापार के लिए एक प्रमुख बाजार मान रहा है, जहां यह एयर इंडिया, मारुति, एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों और स्टार्टअप्स के साथ काम कर रहा है.

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और परोपकारी बिल गेट्स ने वैश्विक इनोवेशन में भारत की भूमिका की प्रशंसा की है. उन्होंने टीकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल बुनियादी ढांचे में देश के योगदान पर जोर दिया.

भारत एक बड़े रक्षा अपग्रेड के साथ आगे बढ़ रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 54,000 करोड़ रुपये से अधिक के आठ प्रमुख पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी है. ये खरीद भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की क्षमताओं को बढ़ाएगी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital