Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिजनेस

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें चार दिनों में 70,000 से अधिक आगंतुक, 600 से अधिक प्रदर्शक और दस अंतर्राष्ट्रीय मंडप शामिल हुए.

आरबीआई का कहना है कि यह बैंक की आर्थिक स्थिति को देखकर फैसला लिया गया है. ताकि बैंक आगे चलकर डूबे नहीं और लोगों के पैसे सेफ रहे.

TRAI ने कहा, "अपंजीकृत सेंडर से यूसीसी के खिलाफ एक्सेस प्रोवाइडर्स द्वारा कार्रवाई करने की समय सीमा 30 दिनों से घटाकर 5 दिन कर दी गई है. यूसीसी भेजने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के मानदंड को संशोधित किया गया है और अधिक कठोर बनाया गया है.

भारत की कुल वेयरहाउसिंग स्टॉक क्षमता 2024 में बढ़कर 533.1 मिलियन स्क्वायर फीट हो गई है. साथ ही टियर 2 और 3 शहरों का योगदान बढ़कर 100 मिलियन स्क्वायर फीट या 18.7 प्रतिशत हो गया है. यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई.

सुबह करीब 9.45 बजे, सेंसेक्स (Sensex Today) 244.25 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 76,415.33 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 79.25 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 23,124.50 पर था.

टैक्स कानूनों को सरल बनाकर नए इनकम टैक्स बिल 2025 में सरकार की कोशिश है कि बिजनेस अपना ध्यान वृद्धि पर लगाए न कि टैक्स प्लानिंग पर.

चॉइस ब्रोकिंग के आकाश शाह के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,260 एक अहम सपोर्ट है. अगर यह इसे तोड़ता है तो 23,000 के स्तर तक जा सकता है. वहीं, तेजी की स्थिति में 23,460 एक रुकावट का स्तर है. अगर यह टूटता है तो 23,550 और 23,700 के स्तर देखने को मिल सकते हैं.

कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.15 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.57 डॉलर प्रति बैरल पर है.

अदाणी समूह मेयो क्लिनिक के साथ मिलकर अहमदाबाद और मुंबई में दो हेल्थ सिटी परिसर बनाएगा, जिसके लिए अदाणी परिवार 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देगा. आने वाले समय में देश के अन्य शहरों और कस्बों में भी ऐसे हेल्थ सिटी विकसित करने की योजना है.

सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. बीते 40 दिनों में 10 बार ऐसा हुआ जब सोने ने अपने ही पुराने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड को तोड़ दिया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital