Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

RBI ने सोमवार को कहा कि बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में और सुधार हुआ है. साथ ही उनकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (GNPA) या खराब ऋण अनुपात सितंबर 2024 में 12 साल के निचले स्तर 2.6 प्रतिशत पर आ गया है.

भारत का ऊर्जा क्षेत्र 2024 में न केवल रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बिजली की मांग 250 गीगावाट तक पहुंचा, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति की. डेलॉइट इंडिया के पार्टनर अनुजेश द्विवेदी ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-फॉसिल फ्यूल लक्ष्य की दिशा में उठाए गए कदमों और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की.

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा. टीमलीज डिग्री एप्रेंटिसशिप की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सेक्टर में 2027 तक लगभग 1.2 करोड़ नौकरियां उत्पन्न होने की संभावना है.

कोयला मंत्रालय ने मिशन कोकिंग कोल के तहत 2030 तक घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन को 140 मिलियन टन तक ले जाने का लक्ष्य रखा है. वित्त वर्ष 2023-24 में 66.821 एमटी कोयला उत्पादन हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 77 एमटी का लक्ष्य रखा गया है.

जनवरी से नवंबर 2024 के बीच भारत में वेंचर कैपिटल (VC) या उद्यम पूंजी निवेश में जबरदस्त उछाल आया है. इस दौरान 888 सौदों के जरिए कुल $16.77 अरब का निवेश हुआ.

गैर-खाद्य वस्तुओं पर बढ़ते खर्च और शहरी-ग्रामीण खर्च के अंतर को घटाना इस बात का संकेत है कि भारत के लोग अब अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ अन्य जरूरतों और आराम की चीजों पर भी ध्यान दे रहे हैं. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विकास की संभावना और बढ़ेगी.

2024 में भारत के IPO बाजार ने 11.2 बिलियन डॉलर जुटाकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की, जो 2023 के मुकाबले दोगुनी थी. यह उपलब्धि निवेशकों की बढ़ती रुचि और सरकार की बुनियादी ढांचा योजनाओं का परिणाम है.

इंश्योरटेक प्लेटफॉर्म ‘प्रोबस’ की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाएं की-प्लेयर्स के रूप में उभर रही हैं, जो विविधता को बढ़ावा दे रही हैं और ग्राहक जुड़ाव बढ़ा रही हैं.

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन था. वहां फ्लाइट वैलिडेशन टेस्‍ट की सफलता एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी, संचालक उस एयरपोर्ट को ऑपरेशनल बनाने के और करीब पहुंच गए हैं.

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. नए वर्ष 2025 के पहले हफ्ते में पीएमआई, ऑटो बिक्री एवं बैंक लोन ग्रोथ और वैश्विक आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल निर्धारित करेंगे.