Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बिजनेस

विश्व बैंक ने अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट में भारत की आर्थिक विकास दर FY26 के लिए 6.7% पर बरकरार रखी है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत अगले दो वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2025 और 2026 में 6.5 प्रतिशत की गति से बढ़ सकती है.

8th Pay Commission: साल 2026 से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. आइए जानते हैं किस लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है.

इस वर्ष जियो नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 4651 करोड़ GB रही. यह पिछले वर्ष की तुलना में 22.2% अधिक है. रिलायंस ने अपने तिमाही नतीजों में इसकी जानकारी दी है.

भारत का परिधान निर्यात इस वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 11.6 प्रतिशत बढ़कर 11.31 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे बाजारों में अच्छी वृद्धि के कारण यह वृद्धि हुई है.

FICCI) ने गुरुवार (16 जनवरी) को अनुमान लगाया कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 26 में 6.5-6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज करेगी, जो इनफ्लेशन के दबाव में कमी, पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) पर निरंतर जोर और उपभोक्ता खर्च में तेजी के कारण होगी.

भारत का 6-7% आर्थिक विकास दर वैश्विक औसत से बेहतर है. मार्क मोबियस ने इसे स्थिर विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया है, और भारतीय सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रयासों को सराहा है.

भारतीय रुपये से जुड़े आंकड़ों पर नज़र डालें तो तकनीकी रूप से हम पाते हैं कि रुपये की वैल्यू में एक महत्वपूर्ण बदलाव तब आया जब अगस्त 2022 में रुपया डॉलर के मुकाबले 80 के आंकड़े को पार कर गया.

पंजाब में बासमती चावल के प्रमुख निर्यातक जोसन ग्रेन्स के एमडी रंजीत सिंह जोसन ने बताया कि "चालू वित्त वर्ष में 50 लाख टन के निर्यात लक्ष्य के साथ भारत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है, जो सालाना 10 लाख टन से भी कम निर्यात करता है."

Mukesh Ambani's Reliance Retail: रिलायंस रिटेल ने 2024 में हर दिन दो से ज्यादा स्टोर खोलने का रिकॉर्ड बनाया. अब तक इसके 19,102 स्टोर देशभर में खुल गए हैं.

UP Tourism