रक्षा मंत्रालय ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के साथ साइन की 1990 करोड़ की डील
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, AIP प्लग के निर्माण और इसके एकीकरण के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ लगभग 1,990 करोड़ और EHWT के एकीकरण के लिए नेवल ग्रुप, फ्रांस के साथ लगभग 877 करोड़ रुपये का अनुबंध साइन किया गया.
अक्टूबर तक स्पेशियलिटी स्टील के लिए PLI योजना के तहत 17,581 करोड़ रुपये का हुआ निवेश
इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "अक्टूबर 2024 तक, कंपनियों ने पहले ही 17,581 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 8,660 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं."
भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते के दो साल पूरे, वित्त वर्ष 2024 में भारत का निर्यात 14% बढ़ा
भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते ने निर्यात और आयात में सुधार किया है. यह साझेदारी दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही है.
भारतीय कंपनियां 2025 में नौकरियों की संख्या में कम से कम 10% की करेंगी वृद्धि: रिपोर्ट
भारतीय कंपनियां 2025 में नई भर्तियों पर जोर देते हुए कम से कम 10% की वृद्धि करेंगी. ध्यान मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, सस्टेनेबिलिटी और विविध कार्यबल पर होगा.
बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में और सुधार, GNPA 12 साल के निचले स्तर पर: RBI
RBI ने सोमवार को कहा कि बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में और सुधार हुआ है. साथ ही उनकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (GNPA) या खराब ऋण अनुपात सितंबर 2024 में 12 साल के निचले स्तर 2.6 प्रतिशत पर आ गया है.
ऊर्जा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग: 2024 की उपलब्धियां और 2025 के लिए दृष्टिकोण
भारत का ऊर्जा क्षेत्र 2024 में न केवल रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बिजली की मांग 250 गीगावाट तक पहुंचा, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति की. डेलॉइट इंडिया के पार्टनर अनुजेश द्विवेदी ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-फॉसिल फ्यूल लक्ष्य की दिशा में उठाए गए कदमों और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की.
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 2027 तक 1.2 करोड़ नौकरियां पैदा होने का अनुमान
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा. टीमलीज डिग्री एप्रेंटिसशिप की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सेक्टर में 2027 तक लगभग 1.2 करोड़ नौकरियां उत्पन्न होने की संभावना है.
कोयला उत्पादन में बढ़ोतरी, 2030 तक 1.5 बिलियन टन का लक्ष्य: कोयला मंत्रालय
कोयला मंत्रालय ने मिशन कोकिंग कोल के तहत 2030 तक घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन को 140 मिलियन टन तक ले जाने का लक्ष्य रखा है. वित्त वर्ष 2023-24 में 66.821 एमटी कोयला उत्पादन हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 77 एमटी का लक्ष्य रखा गया है.
जनवरी-नवंबर 2024 में भारत में वेंचर कैपिटल निवेश बढ़कर 16.77 अरब डॉलर हुआ: रिपोर्ट
जनवरी से नवंबर 2024 के बीच भारत में वेंचर कैपिटल (VC) या उद्यम पूंजी निवेश में जबरदस्त उछाल आया है. इस दौरान 888 सौदों के जरिए कुल $16.77 अरब का निवेश हुआ.
भारत में गैर-खाद्य वस्तुओं पर खर्च बढ़ा, शहरी-ग्रामीण खर्च का अंतर घटा
गैर-खाद्य वस्तुओं पर बढ़ते खर्च और शहरी-ग्रामीण खर्च के अंतर को घटाना इस बात का संकेत है कि भारत के लोग अब अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ अन्य जरूरतों और आराम की चीजों पर भी ध्यान दे रहे हैं. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विकास की संभावना और बढ़ेगी.







