Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

दिल्ली हाईकोर्ट ने NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण की जमानत को चुनौती देने वाली CBI की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एनएसई सार्वजनिक हित से जुड़े कार्य करता है.

TRAI Regulation 2026: ट्राई ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशन 2026 जारी किया है. इसके तहत कंपनियों को वॉयस और SMS वाले ज्यादा स्पेशल टैरिफ वाउचर देने होंगे.

Nothing CEO Carl Pei: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई ने सोमवार को कहा कि भारत अपने वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स चैंपियन तैयार करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन विनिर्माण केंद्र है.

India New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू होगा. इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड में ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी.

SAMBHAL AT UP TRADE SHOW: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के तहत ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026' में संभल के हुनर का डंका बजेगा. जिले के विश्वविख्यात हॉर्न एवं बोन क्राफ्ट, काष्ठ शिल्प और प्रसिद्ध सोनपापड़ी को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत करने के लिए सात प्रमुख इकाइयों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं.

चंडीगढ़ में 25 और 26 सितंबर को WISE 4.0 का आयोजन होगा, जिसमें महिला उद्यमिता, AI, MSME और ग्रामीण इनोवेशन पर चर्चा होगी.

गुजरात से शुरू हुआ बालाजी वेफ़र्स आज भारतीय स्नैक्स मार्केट में लेज़ जैसे ग्लोबल ब्रांड को चुनौती दे रहा है.

भारत में अक्टूबर से देश का पहला कार्बन मार्केट शुरू होने जा रहा है. इससे न केवल 490 से अधिक बड़े उद्योगों को अपने कार्बन उत्सर्जन पर कीमत चुकानी होगी, बल्कि भारतीय निर्यातकों को यूरोपीय देशों के भारी टैक्स से भी राहत मिलेगी.

Adani Power Assam Plant: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को धुबरी जिले के छपार में अडानी पावर लिमिटेड के 3,200 मेगावाट के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखी. निर्माण के दौरान यह प्लांट 20,000 तक नौकरियां पैदा करेगा और इसके चालू होने के बाद करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा.

UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. यूनियनों की प्रमुख मांग 5-Day Banking Week और PLI व्यवस्था में बदलाव है; 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है.