Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बिजनेस

भारतीय अर्थव्यवस्था ने इतिहास रच दिया! 0.3% महंगाई दर और 8.2% जीडीपी वृद्धि से अर्थव्यवस्था 'गोल्डीलॉक्स मोमेंट' में आ गई. ना ज्यादा गर्मी, ना ठंडक - बस सही संतुलन आम आदमी को फायदा पहुंचाएगा.

RBI ने 2025-26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.3% कर दिया है. आगामी समय में महंगाई भी कम रहने की उम्मीद है. अर्थव्यवस्था मजबूत होने के संकेत मिले हैं.

2018-2024 के बीच मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 1.4 करोड़ नई नौकरियां बनीं, जिनमें से 5 लाख से अधिक सिर्फ कस्टम टेलरिंग में हैं. रिपोर्ट बताती है कि यह रोजगार वृद्धि मुख्य रूप से छोटे शहरों में बढ़ती मांग के चलते हुई है.

केंद्र सरकार की PLI योजनाओं और अन्य नीतिगत प्रयासों के चलते भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन निर्माण में वृद्धि दर्ज की गई है. मंत्री जितिन प्रसाद के अनुसार, भारत अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण में वैश्विक भागीदार बनता जा रहा है.

Convocation of Adani University: अदाणी यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह 6 दिसंबर को होगा. डॉ. प्रीति अदाणी छात्रों को संबोधित करेंगी. लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 10:45 बजे से देखी जा सकेगी.

अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड (PVR) DigiLocker पर उपलब्ध होगा. भारत सरकार ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड (PVR) को अब डिजीलॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है.

भारत में शुगर उत्पादन 2025-26 मार्केटिंग ईयर के अक्टूबर-नवंबर महीनों में 4.11 मिलियन टन पहुंच गया, जो पिछले साल 2.88 मिलियन टन था. महाराष्ट्र के गन्ना उत्पादकों और अन्य राज्यों की बेहतर पैदावार से उत्पादन में तेजी आई हैं.

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने नवंबर 2025 में 5,33,645 इकाइयों की बिक्री दर्ज की है. HIF ने बेंगलुरु में दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास केंद्र शुरू किया और युवा एथलीटों के लिए खेल प्रतिभा सहायता कार्यक्रम भी लॉन्च किया.

Russia-India Collaboration: रूस भारत में आर्कटिक जहाज बनाने की योजना बना रहा है. रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव ने कहा, जॉइंट प्रोडक्शन से शिपबिल्डिंग बूस्ट होगा. ट्रेड कॉरिडोर बढ़ेंगे.

Ashwini Vaishnaw On Indian Railway: भारतीय रेलवे ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए विभिन्न उपाय लागू कर रहा है. चालू वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-अक्टूबर) में, 80 प्रतिशत मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर चलीं. इसकी तुलना में, वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 77.12 प्रतिशत ट्रेनें समय पर चली थी.

UP Tourism