Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MA तक पढ़ा, फिर अपराध और गैंगस्टर बनकर क्राइम की दुनिया में मचा डाला आतंक, जानें 50,000 के इनामी बलराम ठाकुर की कहानी

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बलराम ठाकुर मारा गया. एमए तक पढ़े बलराम ने परिवारिक झगड़े के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा. जानें उसकी अपराध की कहानी, गैंगस्टर एक्टिविटी और आपराधिक इतिहास.

History-Sheeter Balram Thakur

UP Gangster news: गाजियाबाद पुलिस की मुठभेड़ में बुलंदशहर निवासी हिस्ट्रीशीटर बलराम ठाकुर मारा गया. एमए तक पढ़ा-लिखा बलराम ठाकुर अपराध की दुनिया में ऐसा कदम उठा बैठा कि पीछे मुड़कर नहीं देखा.

अपराध की दुनिया में कदम

बलराम ठाकुर कुख्यात अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य रहा. उसने लूट, हत्या, रंगदारी और फिरौती जैसी कई गंभीर वारदातें की. 50 हजार रुपये का इनामी होने के कारण वेस्ट यूपी में उसका नाम डर और खौफ के साथ लिया जाता था.

अपराध की शुरुआत

बलराम ठाकुर ने अपराध की राह तब चुनी जब उसके ससुराल वालों ने उसकी बहन की पिटाई कर दी. गुस्से में उसने अपने साले पर हमला किया और जेल चला गया. इसी दौरान उसने अपराध की दुनिया से जुड़ने का रास्ता अपनाया. पत्नी को बाद में उसने छोड़ दिया.

जेल में मुलाकात कुख्यात बदमाशों से

जेल में बलराम ठाकुर की मुलाकात कुख्यात अनिल दुजाना और अन्य अपराधियों से हुई. इसके बाद उसने शराफत वाली जिंदगी छोड़ दी और अपराध को ही जीवन का मकसद बना लिया.

ये भी पढ़ें: झारखंड के चतरा में एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में ढेर, लोगों ने ली राहत की सांस

गंभीर आपराधिक इतिहास

बलराम ठाकुर पर 40 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के गंभीर अपराध शामिल हैं. यह मामले बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े हैं.

ट्रांसपोर्टर का अपहरण और फिरौती

कुछ माह पहले बलराम ठाकुर ने मसूरी इलाके के ट्रांसपोर्टर शादाब को अगवा किया. उसने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रकम न मिलने पर ट्रांसपोर्टर को बंधक बनाकर दो लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर छोड़ा गया. पीड़ित ने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

घर पर छोटा भाई और मां

जहांगीराबाद में बलराम का छोटा भाई नीरज और मां श्रमवती रहते हैं. भाई गाड़ी चलाता है. मुठभेड़ की खबर मिलने पर वह गाजियाबाद रवाना हो गया. घर पर मां अकेली हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital