Bharat Express DD Free Dish

BJP leader Murder: बिहार में बेकाबू हुए अपराधी, अब पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

BJP leader Murder: देर रात बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां मारी और फरार हो गए. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को लोगों ने आनन-फानन में पटना एम्स में भर्ती कराया. जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

BJP leader shot dead in Patna

पटना में 52 वर्षीय सुरेंद्र केवट की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

BJP leader Murder: बिहार में अपराधी बेकाबू हो चुके हैं. ना उन्हें सरकार का डर है ना ही प्रशासन का. लगता है जैसे पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है. ताजा मामला पटना के पुनपुन प्रखंड के पीपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है. जहां भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय सुरेंद्र केवट के रूप में हुई है. सुरेंद्र पुनपुन भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा वो पशु चिकित्सक और किसान भी थे.

बताया जा रहा है कि देर रात बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां मारी और फरार हो गए. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को लोगों ने आनन-फानन में पटना एम्स में भर्ती कराया. जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों में पुलिस-प्रशासन के प्रति जमकर आक्रोश है.

स्थानीय विधायक ने दिया आश्वासन

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद फुलवारी शरीफ से विधायक गोपाल रविदास और पूर्व मंत्री श्याम रजक पटना एम्स पहुंचे. जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस हत्या को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Delhi: वसंत विहार में ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

सरकार पर साधा निशाना

पटना में लगातार हो रही घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. भाकपा मामले के स्थानीय विधायक गोपाल रविदास ने इसे राज्य की फेल कानून व्यवस्था बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार में आम लोगों के जीवन की कोई कीमत नहीं रह गई है. इस घटना से आसपास में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. शेखपुरा गांव में मातम छाया हुआ है. हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read