Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दोनों हाथों में पिस्टल, चेहरे पर नकाब… मुजफ्फरपुर के ‘लंगड़े’ डॉन ने खुलेआम फायरिंग कर फैलाई दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Muzaffarpur News: अज्ञात बदमाशों ने रोहुआ पेट्रोल पंप के पास मौजूद एक घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास में अफरातफरी मच गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई है.

Muzaffarpur News

Muzaffarpur News:बिहार का मुजफ्फरपुर गुरुवार की सुबह अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. अज्ञात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की. राहत की बात रही कि इस घटना में घर के मालिक बाल-बाल बच गए, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया. फायरिंग की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ इलाके का है. जहां अज्ञात बदमाशों ने रोहुआ पेट्रोल पंप के पास मौजूद एक घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास में अफरातफरी मच गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है.

लंगड़े अपराधी का तांडव!

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश घर के बाहर आते हैं. दोनों काफी देर तक रोड पर ही खड़े रहते हैं. थोड़ी देर बाद बाइक के पीछे बैठा बदमाश एक पॉलीथिन से दो पिस्टल निकालता है और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए घर के पास पहुंचता है. बदमाशों को पिस्टल निकालता देख घर के बाउंड्री के अंदर मौजूद लोग अंदर की तरफ भाग जाते हैं. बदमाश घर के चाहरदीवारी पर चढ़कर दोनों हाथों से फायरिंग करने लगता है. खास बात ये है कि फायरिंग कर रहा बदमाश लंगड़ाते हुए चल रहा था.

बेखौफ दिखे अपराधी

इस दौरान आसपास से लोग गुजरते दिखाई दे रहे थे. फिर भी बदमाश निडर होकर लगातार फायरिंग करते रहे. फायरिंग को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर निकल जाते हैं.

बदमाशों की इस फायरिंग में घर के मालिक बाल-बाल बच गए, लेकिन इलाके में दहशत फैल गया. फायरिंग की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैद हो गई. पीड़ितों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की है. फिलहाल पुलिस मामले में वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital