Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हाय रे बिहार! रोहतास में रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, लाल ट्रॉली बैग में मिली युवती की अर्धनग्न लाश

Rohtas Murder Case: बिहार के रोहतास जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रोहतास के डेहरी में एक युवती की हत्या कर शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में पैककर कूड़ेदान में फेंक दिया गया था.

Rohtas Murder Case

Rohtas Murder Case: बिहार के रोहतास जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रोहतास के डेहरी में एक युवती की हत्या कर शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में पैककर कूड़ेदान में फेंक दिया गया था. प्रारंभिक जांच में युवती की रेप कर हत्या की आशंका जताई जा रही है.

यह घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की है. जहां सब्जी मंडी स्थित रामपुर चौराहा के पास जब सफाईकर्मी कचरा उठाने पहुंचे, तो उन्हें एक बंद लाल ट्रॉली बैग दिखा. जिसमें से बेहद तेज बदबू आ रही है. कुछ गड़बड़ होने की आशंका के चलते उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. थोड़ी देर में ही वहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई.

अर्धनग्न अवस्था में था युवती का शव

सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और ट्रॉली बैग को खोला गया. बैग के अंदर से एक युवती की लाश बरामद हुई. जिसकी उम्र 25 से 30 साल के करीब होगा. युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में था.

शव को तोड़-मरोड़ कर पहले बोरे में भरकर उपर टेप से पैक किया गया था, फिर ट्रॉली बैग में भरकर यहां फेंका गया था. आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां पर लाकर फेंका गया है.

युवती के प्राइवेट पार्ट में गंभीर इंजरी

पुलिस और एफएसएल की टीम को युवती के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं. उसके प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर इंजरी है. जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ गैंगरेप किया गया है.

पहले गया दबाकर मारा फिर सिर कूच दिया

प्रारंभिक जांच में आ रहा है कि युवती के साथ दरिंदगी कर गला दबाकर हत्या की गई और फिर किसी भारी चीज से उसके सिर पर वार किया गया है.

ये भी पढ़ें- एक बार फिर बॉलीवुड में दहशत: सलमान के बाद अब एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य अहम जानकारी जुटा ली है. आसपास मौजूद सीसीटीवी की मदद से यह जांच की जा रही है कि आखिर इस बैग को यहां किसने लाया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital