Bharat Express DD Free Dish

सुरक्षा बढ़ाने के लिए CBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब सभी स्कूलों में लगाए जाएंगे हाई-रेजोल्यूशन CCTV कैमरे

CBSE ने सभी स्कूलों में हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो-विजुअल CCTV कैमरे अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है, जिससे छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

CBSE Board Results 2025

CBSE Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों में हाई-रिज़ॉल्यूशन वाले ऑडियो-विजुअल CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया है. इस पहल का मकसद स्कूल परिसर को अधिक सुरक्षित बनाना और किसी भी घटना को समय रहते रोकना है.

CBSE ने कहा कि स्कूल के हर हिस्से में जैसे कि प्रवेश और निकास द्वार, गलियारों, सीढ़ियों, सभी कक्षाओं, लैब, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टोर रूम, खेल मैदान और अन्य सामान्य क्षेत्रों में लगाए जाएंगे. केवल शौचालयों को इस नियम से बाहर रखा गया है. बोर्ड का मानना है कि इस कदम से न केवल छात्रों को एक सुरक्षित वातावरण मिलेगा, बल्कि रेगिंग और बदमाशी जैसी घटनाओं पर भी लगाम लगेगी.

स्कूलों में CCTV अब कानून का हिस्सा

CBSE ने अपने उप-कानूनों में संशोधन कर इस व्यवस्था को अनिवार्य बना दिया है. नए नियमों के तहत स्कूलों के प्रवेश और निकास द्वार सहित सभी अहम क्षेत्रों में रियल-टाइम ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग वाले कैमरे लगाना जरूरी होगा.

नए निर्देशों में यह भी कहा गया है कि कैमरों से होने वाली रिकॉर्डिंग को कम से कम 15 दिनों तक सुरक्षित रखा जाए और उसका नियमित बैकअप लिया जाए. स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इन कैमरों की समय-समय पर जांच और रखरखाव होता रहे, ताकि आपातकालीन स्थिति में फुटेज अधिकारियों को तुरंत उपलब्ध कराई जा सके.

मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा भी जरूरी

CBSE ने यह भी माना है कि स्टूडेंट्स की फिजिकल सुरक्षा के साथ-साथ उनकी मेंटल और इमोशनल सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. बदमाशी या अन्य खतरों के कारण बच्चों में आत्मविश्वास की कमी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में सतर्क निगरानी और सहयोगी स्कूल वातावरण बनाना बेहद जरूरी है.

बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों और प्रबंधन से कहा है कि इस आदेश का जरूर पालन करें और सुनिश्चित करें कि बच्चों को एक अच्छा और सुरक्षिक माहौल मिले.

ये भी पढ़ें: 10वीं -12वीं पास Bihar Police में निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी मोटी सैलरी, यहां Direct Link से अप्लाई

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read