Bharat Express DD Free Dish

एजुकेशन

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की. राजेश्वरी सुवे एम दूसरे, अकांश ढुल तीसरे, राघव झुनझुनवाला चौथे और ईशान भटनागर पांचवें स्थान पर रहे...

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गांवों में गुटखे का चलन 565% बढ़ा है और लोग बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा तंबाकू पर खर्च कर रहे हैं.

बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार अब हर ब्लॉक में 'आदर्श माध्यमिक विद्यालय' शुरू कर रही है, जहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष कोचिंग दी जाएगी. इससे ग्रामीण इलाकों के मेधावी छात्रों को अब महंगे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

आईआईटी बॉम्बे ने CEED 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जानें कैसे चेक करें और आगे की प्रक्रिया क्या है.

क्या आपने कभी सुर्ख लाल चांद देखा है? आज, 3 मार्च 2026 को आसमान में साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है. जानें आखिर इस चांद का रंग लाल क्यों हो जाता है? और भारत के किन हिस्सों में दिखेगा यह नजारा?

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण CBSE ने वहां रह रहे भारतीय छात्रों के लिए 2 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. 3 मार्च को स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.

ईरान में मचे बवाल का असर अब जम्मू-कश्मीर के छात्रों के भविष्य पर भी पड़ता दिख रहा है. सुरक्षा कारणों और छात्रों के फंसे होने की शिकायतों के बाद JKSSB ने लैब असिस्टेंट परीक्षा टाल दी है. करीब 15,000 छात्र आज परीक्षा देने वाले थे, जिन्हें अब नई तारीखों का इंतजार है.

Block Inc layoffs: Block Inc. के सीईओ जैक डॉर्सी ने कंपनी में 4000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. यह फैसला घाटे की वजह से नहीं बल्कि AI और नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के कारण लिया गया है.

आज 28 फरवरी, 2026 की शाम ब्रह्मांड एक अद्भुत खगोलीय घटना का गवाह बनेगा. सौरमंडल के 6 प्रमुख ग्रह एक सीधी कतार में नजर आएंगे, जिसे 'प्लैनेट परेड' कहा जाता है. विज्ञान के नजरिए से जहां यह ग्रहों की कक्षा का दुर्लभ तालमेल है, वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई जातकों के लिए नई उम्मीद.

शिक्षा मंत्रालय तक कूच कर रहे JNU छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 50 से ज्यादा छात्र हिरासत में हैं, वहीं प्रशासन ने आंदोलन को हिंसा से ध्यान भटकाने की साजिश बताया है.